एक्सप्लोरर

यूपी सरकार पर अखिलेश का वार, 'अफसरशाही में चल रही है लूट लो प्रतिस्पर्धा'

यूपी में लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश के योगी सरकार पर जबरदस्त हमला किया है. उन्होंने कहा कि हत्या और लूट की वारदात लगातार बढ़ रही हैं. यही नहीं, अखिलेश ने कहा कि अफसर लूट में मस्त हैं.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. शुक्रवार को उन्होंने सूबे के मुखिया पर जबरदस्त वार करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जी ठोक दो की नीति पर चल रहे हैं तो अफसरशाही के बीच 'लूट लो' की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है. सत्तादल के विधायक अपनी ही सरकार के पोल खोल अभियान में लग गए हैं. लहूलुहान यूपी पर मुख्यमंत्री जी का ‘ट्रांसफर मरहम‘ धोखा है और भ्रष्टाचार पर जीरों टालरेंस का उनका दावा जनता को सिर्फ बहकाने के लिए है. एक जिले में अपराध रोकने में विफल कप्तान दूसरे जिले में जाकर कैसे बदल जाएगा और सब कुछ नियंत्रित कर लेगा? जब राज्य के सचिवालय से ही भ्रष्टाचार और ठगी का काम चलता हो तो फिर भाजपा सरकार का खुद बड़ा जीरों रिजल्ट आना ही स्वाभाविक है.

अपराध की नगरी बनी कानपुर

कानपुर उद्योग नगरी से जरायमनगरी में बदलता जा रहा है. अभी संजीत यादव की अपहरण के बाद हत्या लोगों को भूली नहीं थी कि सुनील यादव का 4 सितम्बर 2020 को अपहरण हो गया. विधूना में उसकी लाश बरामद हुई. पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी. सत्ता संरक्षित अपराध श्रंखला में यह भी एक कड़ी है. कुशीनगर में एक शिक्षक को गोली मार दी गई तो मेरठ-बागपत में 8 संदिग्ध मौते हुईं. बहराइच में एक सिपाही की हत्या हो गई. औरैया में सुबह गल्ला व्यापारी की हत्या हुई. मेरठ में एक व्यापारी की लूट के बाद गोली मारकर हत्या की गई.

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में युवक की मौत हुईं. महोबा में घायल क्रसर व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की भतीजी आईपीएस मणिलाल पाटीदार से परिवार की जान को खतरा बता रही है. सरकार हत्या, लूट के मामलों में संवेदनहीनता ही दिखाती रही है.

अफसरशाही पर निशाना

कोरोना संकट के दौर में अफसरशाही का एक वर्ग लूट में लग गया है. गाजीपुर-सुल्तानपुर में अधिक मूल्य पर किट खरीद का मामला तूल पकड़ रहा है. उन्नाव में कंपोजिट ग्रांट में घोटाला के बाद कोविड किट में कमीशनबाजी का खेल हो गया. यहां भी दोगुने से ज्यादा दामों पर किटें खरीदी गई. सहारनपुर में ऐसे ही एक गोरखधंधे की पोल भाजपा नेता ने खोली है. चरखारी से भाजपा विधायक ने भ्रष्टाचार पर रोक न लगने से तंग आकर खुले तौर पर खनन गाड़ियां फूंकने की धमकी दे दी है. कुछ और भाजपा विधायक भी अब खुलकर भ्रष्टाचार की शिकायतें कर रहे हैं. अब किसी विधायक को अपनी विधायकी पर शर्म आने लगी है तो कोई मायूस होकर बैठ गया है. कुछ अपने ढंग से मामले सुलटा लेने के लिए कमर कस रहे हैं.

नहीं हुई सड़कें गड्ढा मुक्त

भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का बड़ा एलान किया था. अब वह उसे जानबूझकर भूल रही है क्योंकि पुराने गड्ढे तो पटे नहीं, सड़कें ही गड्ढ़ों में तब्दील हो गई हैं. उत्तर प्रदेश के राजमार्ग, महानगर, कस्बे और गांव की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं. विभागीय मंत्री जी अब उधर देखते ही नहीं. मुख्यमंत्री जी के वीवीआईपी जनपद गोरखपुर से प्रधानमंत्री जी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी तक सड़क निर्माण का कार्य 2 साल लेट चल रहा है. राजधानी लखनऊ में पुल और फ्लाईओवर कब बनकर तैयार होंगे, यह कोई अधिकारी-मंत्री बताने वाला नहीं है.

महिलाएं सुरक्षित नहीं 

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में अपराधी निश्चिंत होकर अपने काले धंधों को अंजाम दे रहे हैं. महिलाओं, बच्चियों की इज्जत थानों में भी सुरक्षित नहीं. शीर्ष पर बैठे अफसरों के नाम अवैध सम्बंधों में उछल रहे हैं. जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. भाजपा सरकार संवेदनशून्य होकर बैठी है. उसके दमनचक्र से युवा आक्रोशित है. लोगों को अब सत्ता परिवर्तन का ही इंतजार है.

ये भी पढ़ें.

चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नजर आये रायबरेली के नये सीएमओ

राम मंदिर के लिये बुनियाद की खुदाई और पिलर निर्माण का काम शुरू, एक महीने बाद होगा पिलर की मजबूती का परीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget