एक्सप्लोरर

चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नजर आये रायबरेली के नये सीएमओ

रायबरेली में डीएम और सीएमओ के बीच विवाद के बाद जिले में नये सीएमओ की तैनाती कर दी गई है. इससे पहले पूर्व सीएमओ और डीएम के बीच जंग की खबर लखनऊ तक पहुंची थी.

रायबरेली. जनपद रायबरेली में जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जंग में सीएमओ की हार के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे की कमान वीरेंद्र सिंह को सौंपी तो अगले दिन ही वे एक्शन मोड में भी नजर आए.

दूसरे दिन ही लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर साफ सफाई अन्य चीजों का जायजा तो लिया और विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों पर नाराज भी दिखे, लेकिन मीडिया के सवालों का सीएमओ साहब गोलमोल जवाब ही देते दिखे. हर प्रश्न का एक ही रटा रटाया जवाब सीएमओ साहब का था, की जांच कराई जाएगी, दिखाया जाएगा.

अंदर से सख्त , बाहर से नरम दिखे नये सीएमओ

फिलहाल जिले के नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह जिले का चार्ज लेने के दूसरे दिन ही निरीक्षण करने लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां अधीक्षक गायब मिले और अस्पताल की हालत काफी बिगड़ी हुई दिखी. साफ-सफाई को देखकर भी सीएमओ साहब भड़के नजर आए. इतना ही नहीं खुद शौचालय में जाकर उस का जायजा लिया. कर्मचारी उनके सख्त तेवर देखकर दंग रह गए. वहां की फाइलों वा स्थलीय चीजों का बारीकी से निरीक्षण भी किया लेकिन जैसे ही मीडिया कर्मी पहुंचे सीएमओ साहब बगले झांकते दिखे. मीडिया कर्मियों के सवालों का गोलमोल जवाब मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने दिया. अंदर से सख्त रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने कर्मचारियों व खामियों को मीडिया के सामने छुपाते दिखे.

छिड़ी जंग में हारे थे सीएमओ, सूबे के मुखिया की नजर है टेढ़ी

आपको बता दें कि बीते सप्ताह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय कुमार शर्मा के बीच जंग छिड़ी थी. जिस की धमक शासन स्तर तक भी पहुंची. जिसके बाद लखनऊ से रायबरेली आए मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने मध्यस्थ का भी काम किया और मामले को ठंडा करने का पूरा प्रयास किया. चूंकि सीएमओ साहब और डीएम साहब की जंग सूबे के मुखिया के कानों तक पहुंच चुकी थी, जिसमें प्रथम प्रथम दृष्टया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शर्मा को रायबरेली से झांसी वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेज कर सजा दे दी गयी. लेकिन दोनों अधिकारियों की जंग ने आम जनता के बीच गलत संदेश दिया है.

क्या नये सीएमओ से बैठेगा डीएम का तारतम्य

जिले में आए नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिलाधिकारी के बीच किस तरह सामंजस्य बैठता है यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है लेकिन बड़ी मछली सदैव छोटी मछली को निगल जाती है. यह कहावत रायबरेली के जिलाधिकारी व सीएमओ की जंग में चरितार्थ जरूर हुई है. इससे अंदाजा लग रहा है कि नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिलाधिकारी से पंगा लेने से बचेंगे जरूर.

क्या कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी का

डॉ वीरेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि इस कोविड काल में जो सुविधाएं हो सकती हैं, उसे मुहैया कराया जाएगा. साथ ही नॉन कोविड के लिए भी निरीक्षण किया गया है कि उसको भी सुविधाएं मिले. साफ सफाई की कमियां मिली तो उसे कह दिया गया है. अस्पताल के अधीक्षक छुट्टी लेकर गए हैं वह आ रहे हैं उनको रिपोर्ट दी जाएगी. बाकी अन्य चीजों को भी देखा गया है उसे दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

राम मंदिर के लिये बुनियाद की खुदाई और पिलर निर्माण का काम शुरू, एक महीने बाद होगा पिलर की मजबूती का परीक्षण फिर चहकेगी आगरा की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री, ताज महल खुलने के साथ गुलजार होगी मोहब्बत की नगरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget