एक्सप्लोरर

राम मंदिर के लिये बुनियाद की खुदाई और पिलर निर्माण का काम शुरू, एक महीने बाद होगा पिलर की मजबूती का परीक्षण

अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिये बुनियाद की खुदाई का कम शुरू हो गया है. अब कहा जा सकता है कि मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गयी है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि चेन्नई की रिसर्ट टीम पिलर की मजबूती का परीक्षण करेगी.

अयोध्या. अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर की बुनियाद खुदाई का काम आज से शुरू हो गया है. हालांकि राम मंदिर की बुनियाद के लिए अभी केवल एक पिलर की खुदाई और निर्माण किया जाएगा. उसका परीक्षण होने के बाद राम मंदिर की बुनियाद के अन्य पिलर का निर्माण अक्टूबर में किया जाएगा. परीक्षण में लगभग 30 दिन का समय लगने के कारण, माना जाता है कि 15 अक्टूबर से राम मंदिर की बुनियाद का कार्य पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएगा. आपको बता दें कि राम मंदिर की बुनियाद का स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए मानचित्र के अनुसार 1200 पिलर तैयार किए जाने हैं.

शुरू हुआ बुनियाद की खुदाई का काम

लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में आखिरकार राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बुनियाद की खुदाई का कार्य शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से शुरू हो गया. सबसे पहले राम मंदिर निर्माण स्थल पर खड़ी उस रिंग मशीन का पूजन किया गया, जो बुनियाद के लिए 100 फिट गहरी और एक मीटर व्यास, एक मीटर व्यास चौड़ी भूमि की खुदाई करेगी और पिलर का निर्माण करेगी, इसके बाद पिलर की खुदाई का कार्य शुरू किया गया.

चेन्नई की रिसर्च टीम करेगी परीक्षण

हालांकि अभी केवल एक पिलर की ही खुदाई और उसका निर्माण किया जाएगा, इस प्रक्रिया में लगभग 24 घंटे का समय लगेगा. एक पिलर का निर्माण हो जाने के बाद निर्माण एजेंसी एलएंडटी और आईआईटी चेन्नई की रिसर्च टीम इस पिलर का परीक्षण करेगी. सूत्रों की मानें तो एलएंडटी कंपनी का मानना है कि पिलर जितना पानी के अंदर रहेगा मजबूती के लिहाज से उतना अच्छा होगा, जिस स्थान पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसके आसपास 55 फिट गहराई में जल स्तर है, इसलिए पिलर को ऐसे गलाया जाएगा जैसे नदियों में पुल के खंभे गलाए जाते हैं. इस में प्रयोग किए जाने वाली सीमेंट मोरंग और कंक्रीट भी आईआईटी चेन्नई की रिसर्च टीम तय करेगी.

इस सब के बावजूद औपचारिक ही सही लेकिन राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हो गई है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मशीन से जमीन में 100 फीट गहरा गड्ढा खोदकर परीक्षण के तौर पर पहला प्रयोग कर रहे हैं. उसमें वह कंक्रीट डालेंगे और फिर एक महीने बाद परीक्षण किया जाएगा कि कंक्रीट ने कितनी ताकत प्राप्त की. ताकत को बढ़ाने के लिए उस कंक्रीट की आयु बढ़ाने के लिए अगर कुछ और करना होगा तो विशेषज्ञ लोग बताएंगे, इसलिए परीक्षण के तौर पर पहला गड्ढा या यूं कहे कि कुआं चौड़ाई कम होती है गहराई ज्यादा होती है तो कुआं गलाने का कार्य आज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

फिर चहकेगी आगरा की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री, ताज महल खुलने के साथ गुलजार होगी मोहब्बत की नगरी

मेरठ: अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए आबकारी और पुलिस टीम की गांव गांव छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget