एक्सप्लोरर

Watch: BJP विधायक का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव का दावा- 'खुलेआम थानों में हो रही वसूली'

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्विटर (Twitter) पर वीडियो (Video) शेयर कर बीजेपी (BJP) सरकार और बुलडोजर (Bulldozer) एक्शन पर भी सवाल खड़े किए हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार ट्विटर (Twitter) पर अपने ट्वीट के जरिए बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधते रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो (Video) शेयर कर उन्होंने बड़ा दावा किया है. इस दौरान वीडियो शेयर कर सपा प्रमुख ने बीजेपी और बुलडोजर (Bulldozer) एक्शन पर भी सवाल खड़े किए हैं. 

अखिलेश यादव ने ट्वीट पर वीडियो शेयर कर लिखा, "अब तो बीजेपी के विधायक सरेआम स्वीकार रहे हैं कि उनके राज में थानों में वसूली का धंधा खुलेआम जारी है. अब बुलडोजर कहाँ है?" अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में काफी लोग हैं. वीडियो में कुछ लोगों के साथ पुलिस भी दिख रही है.

UP Politics: अखिलेश को चौतरफा घेरेंगे चाचा शिवपाल यादव, आदित्य यादव के इस एलान से बढ़ी सरगर्मी

कानून व्यवस्था पर सवाल
वीडियो के आधार पर सपा प्रमुख का दावा है कि बीजेपी ने सरेआम धांधली की बात स्वीकार की है. विधायक कह रहे हैं, "यहां तमाम लोग खड़े हैं जिनसे आपने पैसा लिया है." हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब सपा प्रमुख ने वीडियो के आधार पर सरकार की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से जुड़ा मुद्दा उठाया है. 

सपा ने अपने ट्वीट के जरिए सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है. पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, "चुनावों में योगी समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने पिछली सरकारों पर नेपाल तस्करी के तमाम झूठे आरोप लगाए थे. अब सीएम योगी के गृहजनपद की सीमाओं से नेपाल तस्करी हो रही, ये बिना बीजेपी सरकार और भाजपाइयों के संरक्षण व मिलीभगत के बगैर संभव ही नहीं. योगी जी! ये है आपके राज की सच्चाई." इसके साथ एक न्यूज पेपर की कटिंग शेयर की गई है.

वहीं इससे पहले सपा ने एक वीडियो शेयर कर लिखा था, "योगी के सरकारी प्रशासनिक बुलडोजर वाले गुंडाराज से प्रेरित होकर अब गांव कस्बे तहसील जिले स्तर पर लोकल दबंग, गुंडे, बीजेपी गुंडागर्दी कर रहे और जमीनी, मकान, दुकान विवाद में ट्रैक्टर, जेसीबी, बुलडोजर से गरीब कमजोर और न्यायालय में विचाराधीन मामलों तक में संपत्ति गिरा रहे."

ये भी पढ़ें-

Noida Twin Towers Demolition Reason: जानिए- क्यों गिराया जा रहा है सुपरटेक ट्विन टावर, क्यों मामला पहुंचा था सुप्रीम कोर्ट?

किसलय गौरव एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर एंकर-प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं. किसलय के पास मीडिया में तकरीबन 8 साल का अनुभव है. डिजिटल में आने से पहले वो टीवी में न्यूज़ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget