एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 'महंगाई और बेरोजगारी चरम पर, सरकार करा रही टिफिन पर चर्चा'

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है, "जो बच्चों को खाना नहीं दे रहे हैं और खुद टिफिन खा रहे हैं, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है कि वे बच्चों का भविष्य संवारेंगे."

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा 'टिफिन पर चर्चा' कार्यक्रम की शुरुआत करने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) पर सोमवार को जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बच्चों को खाना, ड्रेस (वर्दी) और टिफिन न दे पाने वाली सरकार खुद 'टिफिन इवेंट' कर रही है, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है.

पार्टी कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के लिए यहां आए सपा प्रमुख ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बूथ से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने निकले यादव ने यहां पूर्व विधायक आर ए उस्मानी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है और सरकार 'टिफिन पर चर्चा' करा रही है. बीजेपी का ये टिफिन कार्यक्रम क्या है? क्या आप उन्हें (बच्चों को) जूते दे रहे हैं.''

बीजेपी का जनसंपर्क अभियान
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ''जो बच्चों को खाना नहीं दे रहे हैं और खुद टिफिन खा रहे हैं, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है कि वे बच्चों का भविष्य संवारेंगे.' गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर बीजेपी ने 30 मई से जनसंपर्क अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की है और यह 30 जून तक जारी रहेगी. इस कड़ी में 'टिफिन पर चर्चा' कार्यक्रम भी शामिल किया गया है, जिसकी शुरुआत योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में की थी.

ओडिशा के बालासोर जिले में हुए रेल हादसे का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए यादव ने कहा, ''जो ‘ट्रिपल इंजन’ का सपना दिखा रहे थे, उनके ‘ट्रिपल इंजन’ ही आपस में भिड़ गए.'' केंद्र, राज्य और नगर निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत के मद्देनजनर बीजेपी नेताओं द्वारा ‘ट्रिपल-इंजन’ शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है. ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को तीन ट्रेन हादसे का शिकार हो गई थी जिनमें 275 लोगों की मौत हुई है और करीब 1200 लोग जख्मी हुए हैं.

UP Politics: सीएम योगी बोले- 'पीएम मोदी की हर योजना समाज के अंतिम पायदान के लोगों के लिए महत्वपूर्ण'

सुब्रत पाठक पर क्या कहा?
अखिलेश यादव ने कन्‍नौज के बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक पर पुलिसकर्मियों की पिटाई करने के आरोप में दर्ज मुकदमे को लेकर इल्ज़ाम लगाया, ''बीजेपी सांसद पुलिस कर्मियों को पीट रहे हैं, जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए वह भागे फिर रहे हैं. सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है.'’ लखीमपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करने के सवाल पर यादव ने कहा कि लखीमपुर कभी गन्ने और मिठास के लिए जाना जाता था लेकिन यहां अब किसानों पर 'थार'(गाड़ी) चढ़ाई जा रही है. किसानों को सरकार से इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं.

गौरतलब है कि तीन अक्‍टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों और एक पत्रकार समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. किसानों पर 'थार' (गाड़ी) चढ़ाने का आरोप केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा पर लगा. इस आरोप में आशीष जेल में है. 

सपा प्रमुख यादव ने दावा किया कि 2024 में बीजेपी प्रदेश ही नहीं देश से भी साफ होगी. सोमवार को यादव यहां पहुंचे और दुधवा में रात्रि विश्राम से पहले पूर्व विधायक आर ए उस्मानी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात की. मंगलवार को यादव का देवकली में पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन सत्र में भाग लेने के अलावा पूर्व विधायक दिवंगत कौशल किशोर वर्मा की प्रतिमा का अनावरण करने का कार्यक्रम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget