एक्सप्लोरर

UP Election 2027: 'मिशन 2027' की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी, इतनी सीटें जीतने का लक्ष्य, शुरू किया ये काम

UP Assembly Election 2027: सपा नेता रामवृक्ष यादव ने महोबा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन की मजबूती, स्थानीय मुद्दों पर जनसंपर्क समेत तमाम मुद्दों को लेकर रणनीति बनाई.

UP Vidhan Sabha Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है. इसी कड़ी में पार्टी पदाधिकारियों ने अब जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव रविवार को महोबा पहुंचे.

इस दौरान उन्होंने जिले में संगठन की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक अहम बैठक की अध्यक्षता की. साथ ही उन्होंने जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही.

सपा नेता रामवृक्ष यादव ने इस दौरान संगठन के मजबूती करण, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती, स्थानीय मुद्दों पर जनसंपर्क और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. पार्टी का लक्ष्य 360 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है.

यूपी में रिकॉर्डतोड़ सीटें जीतने का दावा
उन्होंने कहा कि इस बार सिर्फ चुनाव नहीं, एक बदलाव की क्रांति होगी. अब जात की सीमा टूटेगी, दल की सीमा टूटेगी, पूंजी की सीमा टूटेगी. जनता अब परिवर्तन चाहती है. बीजेपी सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया है. सपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे जन-जन तक अखिलेश यादव की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाए. 

महोबा समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक को आगामी चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया.

कार्यकर्ताओं ने भी जोश के साथ पार्टी की योजनाओं को गांव-गांव तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई. इस बैठक से यह स्पष्ट हो गया है कि समाजवादी पार्टी 2027 की जंग के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है और मिशन 360+ को लेकर गंभीरता से काम कर रही है. 

बता दें कि महोबा में सपा की बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह सहित जिले भर से आए तमाम प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget