एक्सप्लोरर

पीड़ित परिवार का प्रशासन से विश्वास उठ चुका है : अखिलेश

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़ित युवती के परिजन बेहद गमजदा हैं और हाल में रायबरेली में संदिग्ध हालात में हुये हादसे के बाद उनका प्रशासन से विश्वास उठ गया है।

लखनऊ, (भाषा)। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़ित युवती के परिजन बेहद गमजदा हैं और हाल में रायबरेली में संदिग्ध हालात में हुये हादसे के बाद उनका प्रशासन से विश्वास उठ गया है। अखिलेश ने राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा 'पूरा परिवार दुख में है। उनका प्रशासन से विश्वास उठ गया है, क्योंकि उन्हें पहले दिन से ही न्याय के लिये संघर्ष करना पड़ा है।' उन्होंने कहा 'पीड़िता को खुद पर हुए जुल्म के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिये मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह का कदम उठाना पड़ा। उसके परिजन को भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दायर मुकदमे को वापस लेने के लिये लगातार धमकाया जा रहा था।' पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को पीड़िता का हाल जानने के लिये किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर गये थे। गौरतलब है कि भाजपा विधायक सेंगर पर करीब दो साल पहले बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची पुष्पा और मौसी शीला अपने वकील महेंद्र के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गयी थी। इस घटना में शीला (50) और पुष्पा (45) की मौत हो गयी थी। वही लड़की और वकील महेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। दोनों की हालत बेहद नाजुक है और वे ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर हैं। इस मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 नामजद तथा 15—20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। सरकार ने इस मामले की सीबीआई जाँच की सिफारिश भी कर दी है। इस लड़की ने वर्ष 2017 में उन्नाव से विधायक सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और वह इस वक्त जेल में हैं।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Badaun News: HPCL के दो अफसरों की हत्या के बाद हटाए गए बदायूं SSP, अंकिता शर्मा का मिली जिम्मेदारी
HPCL के दो अफसरों की हत्या के बाद हटाए गए बदायूं SSP, अंकिता शर्मा का मिली जिम्मेदारी
यूपी: वर्ष प्रतिपदा पर अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राम मंदिर में करेंगी श्री राम यंत्र की पूजा
यूपी: वर्ष प्रतिपदा पर अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राम मंदिर में करेंगी श्री राम यंत्र की पूजा
राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, बोलीं- 'कांग्रेस की वजह से बनानी पड़ी बसपा', समर्थकों को किया सावधान
राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, बोलीं- 'कांग्रेस की वजह से बनानी पड़ी बसपा', समर्थकों को किया सावधान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget