एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: अखिलेश यादव ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, जानें- क्या बोले सपा अध्यक्ष

Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दी हैं. वहीं बीजेपी अलग-अलग तरीकों से पीएम मोदी का जन्मदिन मना रही है.

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर राजनीति के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग पीएम मोदी को उनकी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बधाई दी. 

अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई!" इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. एक्स पर एक पोस्ट में धनखड़ ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपके दूरदर्शी नेतृत्व, मिशनरी भावना और अनुकरणीय क्रियान्वयन ने भारत को अभूतपूर्व प्रगति और युगांतरकारी परिवर्तन की ओर अग्रसर किया है. आपकी विरासत हमारे देश के इतिहास में अंकित है.''

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने और क्या कहा?

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सभ्यतागत लोकाचार के अनुरूप समावेशिता, लोक कल्याण और दूरदर्शी दृष्टिकोण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को हम हमेशा संजोकर रखेंगे. उन्होंने कहा, "ईश्वर आपको आने वाले वर्षों में भारत की सेवा में लगे रहने के लिए अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां प्रदान करें."

राहुल गांधी ने भी दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं." गौरतलब है कि पीएम मोदी रविवार को 73 साल के हो गए और बीजेपी अलग-अलग तरीकों से उनका जन्मदिन मना रही है. दूसरी तरफ पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो ट्रेन में यात्रा करके अपना 73वां जन्मदिन मनाया. कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को तालियां बजाते और 'हैप्पी बर्थडे मोदी जी' गाते और उनके साथ सेल्फी लेते देखा गया.

ये भी पढ़ें- Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र से पहले BSP चीफ मायावती ने उठाए सवाल, जवानों की शहादत पर की चर्चा की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget