एक्सप्लोरर

SP Candidate List: समाजवादी पार्टी की लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा- 'ना तो हम स्वागत करते हैं और ना ही...'

Samajwadi Candidate Party list: सपा की तरफ से जारी हुई 16 उम्मीदवारों की सूची पर कांग्रेस पार्टी का रिएक्शन सामने आया है. पार्टी प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा है कि हम न इसका स्वागत करेंगे और न ही विरोध.

Samajwadi Candidate Party list: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. वहीं अब सपा प्रत्याशियों की इस लिस्ट पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा है कि हम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की इस सूची का न तो स्वागत करते हैं और न ही इसका विरोध करते हैं.

दरअसल, उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी, जिसमें फैजाबाद, मैनपुरी,  बदायूं, अंबेडकर नगर गोरखपुर जैसे प्रमुख सीट भी शामिल हैं. सपा की तरफ से जारी सूची को लेकर जब कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह से एबीपी लाइव ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी हुई सूची का ना तो हम स्वागत करते हैं और ना ही किसी प्रकार का विरोध है. यह जरूर स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह सपा की तरफ से जारी हुई प्रारंभिक सूची है.

'मिलकर करेंगे NDA का मुकाबला'
संजीव सिंह ने आगे कहा कि जल्द ही इंडिया गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व में समाजवादी पार्टी, आरएलडी और कांग्रेस पार्टी के एक साथ बैठक के साथ सभी 80 सीटों के उम्मीदवारों का भी ऐलान होगा. इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की तैयारी पूरी है और यूपी की सभी 80 सीटों पर एक साथ मिलकर एनडीए का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं.

किस नेता को कहां से मिला टिकट
सपा की पहली लिस्ट में पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को, फिरोजाबाद से अक्षय यादव को, मैनपुरी से डिम्पल यादव को, एटा से देवेश शाक्य को, बदायूं से धर्मेंद्र यादव को, खीरी से उत्कर्ष वर्मा को, धौरहरा से आनन्द भदौरिया को, उन्नाव से अनु टंडन को, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा को, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य को, अकबरपुर से  राजाराम पाल को, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल को, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद को, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी को, गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, डिंपल यादव का भी नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget