एक्सप्लोरर

काशीपुर: मोबाइल शॉप में कार्यरत सेल्स गर्ल की हत्या से सनसनी, पुलिस को नहीं मिला सुराग

काशीपुर में बदमाशों ने मोबाइल शॉप में काम करने वाली सेल्स गर्ल की दिनदहाड़े हत्या कर दी। सेल्स गर्ल का शव दुकान के अंदर स्टोर रूम में मिला।

काशीपुर, एबीपी गंगा। काशीपुर में अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल शॉप में कार्यरत सेल्स गर्ल की दिनदहाड़े हत्या कर दी। मामला शहर के गिरीताल क्षेत्र का है जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान के मालिक के अनुसार डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल भी गायब हैं। घटना के वक्त शॉप में सेल्स गर्ल अकेली थी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस के आला अफसर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात को लेकर जानकारी ली।

गिरीताल रोड पर मनीष चावला का भूमिका इंटरप्राइजेज नाम से मोबाइल का शो रूम है। घटना दोपहर लगभग एक बजे के आसपास की है। हत्या का पता तब चला जब दुकान स्वामी मनीष चावला दुकान पर पहुंचे। दरअसल, मनीष चावला के अनुसार वह दुकान पर नहीं थे। सेल्स गर्ल पिंकी रावत जो कि मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट की रहने वाली है, वर्तमान में वह काशीपुर में स्टेडियम के निकट किराये के मकान में रह रही है।

दुकान स्वामी मनीष के अनुसार शुक्रवार लगभग साढ़े ग्यारह बजे पिंकी का उनके पास फोन आया कि पावर बैंक का रेट क्या है। जिस पर मनीष ने स्वयं दुकान पर आने की बात कही। जिस वक्त फोन आया मनीष आईटीआई थाने के आसपास थे। फोन आने के कुछ देर बाद ही मनीष दुकान पर पहुंचे तो सेल्स गर्ल की लाश देखकर पुलिस को सूचित किया। सेल्स गर्ल का शव दुकान के अंदर स्टोर रूम में पाया गया। जबकि खून के छींटे काउंटर व फर्श पर भी गिरे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र के अनुसार पुलिस इस घटना में हर पहलू से जांच में जुटी है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह लूट की वारदात दिखाई दे रही है। लेकिन पुलिस इस मामले में कई एंगल से तहकीकात कर रही है। युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

काशीपुर: मोबाइल शॉप में कार्यरत सेल्स गर्ल की हत्या से सनसनी, पुलिस को नहीं मिला सुराग

पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की है लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी। अभी यह भी पता नहीं लग पाया है कि हत्यारे कितनी संख्या में थे। खास बात यह है कि शॉप के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं था। सीसीटीवी कैमरा होता तो वारदात को अंजाम देने वाले का सुराग लग सकता था।

दुकान स्वामी मनीष चावला मूलरूप से गाजियाबाद निवासी हैं। 15 वर्ष पूर्व ही काशीपुर शिफ्ट हुए हैं। यहां उनका ट्रांसपोर्ट का भी व्यवसाय है। मोबाइल शोरूम डेढ़ वर्ष पूर्व ही शुरू किया है। मृतका तीन माह से मोबाइल शॉप में कार्यरत थी। घटना के बाद से ही काशीपुर में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget