एक्सप्लोरर

कुंभ में साधु संतों को अबतक नहीं मिली जमीन, दी आंदोलन की धमकी, मेला प्रशासन ने बताई ये वजह

हरिद्वार में कुंभ मेले की शुरुआत अभी नहीं हुई है लेकिन विवाद पहले ही सामने आने लगे हैं. यहां साधु संतों को अबतक भूमि ना आवंटित होने से आक्रोश व्याप्त है.

हरिद्वार: कुंभ मेले के दौरान साधु-संतों, अखाड़ों और मठ मंदिरों को भूमि मिलना फिलहाल संभव नहीं है. आपको बता दें कि, कुंभ के दौरान हरिद्वार आने वाले सभी साधु-संतों, अखाड़ों और मठ मंदिरों को मेला प्रशासन द्वारा टैंटों, छावनी और पंडालों के लिए भूमि आवंटित की जाती है, जो अभी तक नहीं की गई है. केंद्र सरकार की गाइड लाइन से पहले यह आवंटन जनवरी के अंत तक होना था, लेकिन फिलहाल इसे आगे बढ़ा दिया गया है. और ऐसा भी माना जा रहा है कि अब साधु-संतों के लिए भूमि आवंटन नहीं होगी. इसके लिए राज्य सरकार अंतिम निर्णय लेगी.

राज्य सरकार से किया आग्रह

मेला प्रशासन ने राज्य सरकार से आग्रह भी किया है कि उन्हें भूमि आवंटन के लिए निर्देशित किया जाए, लेकिन फिलहाल अभी ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही. जिसको लेकर साधु-संतों में भी काफी आक्रोश नजर आ रहा है. हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 650 हेक्टेयर भूमि टेंटो छावनी और पंडालों के लिए आरक्षित की गई है, जिसमें 380 हेक्टेयर भूमि संत समाज के लिए है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से कोई निर्देश ना आने की वजह से अभी तक यह भूमि इनको आवंटित नहीं की गई है. हालांकि अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह का कहना है कि इसके लिए सभी तैयारी हो गई है और इस पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार ही लेगी. वहीं, साधु समाज इससे आक्रोशित है.

साधु-संतों में नाराजगी

भारतीय साधु समाज के सेक्रेटरी ऋषिश्वरानंद ने इस पर आपत्ति जताई है. उनका साफ कहना है कि आश्रमों के पास इतनी जगह नहीं है जिसमें सभी श्रद्धालु और भक्त गण रुक सकें, इसलिए सरकार को टैंटों की व्यवस्था करनी चाहिए, नहीं तो उसके खिलाफ आंदोलन भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें.

बरेली जेल से फरार कैदी ने बिजनौर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget