एक्सप्लोरर

UP News: राम मंदिर पर पीएम मोदी को रिटर्न गिफ्ट देंगे साधु-संत, काशी-मथुरा विवाद पर भी दिया बयान

Lok Sabha Elections 2024: संत सम्मेलन में मौजूद संत महात्माओं ने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि देश में रामराज्य स्थापित होने के लिए नरेंद्र मोदी का एक बार फिर पीएम बनना जरूरी है.

Prayagraj Magh Mela 2024: संगम नगरी प्रयागराज के माघ मेले में आज रविवार (11 फरवरी) को आयोजित संत सम्मेलन में राम मंदिर निर्माण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए देश की जनता से वोट देकर उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की गई. सम्मेलन में मौजूद संत महात्माओं ने देश में रामराज्य स्थापित होने और काशी और मथुरा की पूर्ण मुक्ति के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का फिर से पीएम बनना बेहद जरूरी बताया. संत महात्माओं ने एक सुर में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में वह ना सिर्फ देश की जनता से अपील कर रहे हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर गांवों मोहल्लों में जाकर उनके लिए प्रचार भी करेंगे. संतों ने पीएम मोदी को रिटर्न गिफ्ट देकर चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने का आशीर्वाद भी दिया. 

यह संत सम्मेलन विश्व हिंदू परिषद की तरफ से माघ मेले में उनके कैंप में आयोजित किया गया. सम्मेलन में अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया. इस प्रस्ताव के जरिए मंदिर निर्माण पर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया. इसके साथ ही उनसे अयोध्या की तर्ज पर काशी और मथुरा को भी पूर्ण रूप से मुक्त कराए जाने की अपील की गई. सम्मेलन में कहा गया कि अगर लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोट डालने में कोई गलती की और नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो काशी और मथुरा पर विवाद कायम रहेगा और वह पूरी तरह से हिंदुओं को नहीं मिल सकेंगे. 

संतों ने कहा कि मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना जरूरी

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार में हिंदुओं का स्वाभिमान फिर से जगा है. हिंदू आज निडर होकर अपना जीवन जी रहे हैं. पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हिंदुओं के हितों की रक्षा कर रहे हैं. संतों के मुताबिक नरेंद्र मोदी का एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनना बेहद जरूरी है. सम्मेलन में हिंदुओं के एकजुट होने, लव जिहाद, धर्मांतरण, गौ रक्षा, गंगा रक्षा, कुटुंब प्रबोधन समेत तमाम दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा की गई. संतों ने हिंदू समाज के लिए साल में पंद्रह दिनों का वक्त दिए जाने का भी ऐलान किया. 

सम्मेलन की अध्यक्षता राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की. सम्मेलन में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश, शिवयोगी मौनी महाराज, निर्वाणी अखाड़े के सचिव गोपाल जी महाराज, महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, किन्नर महामंडलेश्वर टीना मां, काशी के राम कमल वेदांती समेत तमाम संत महात्माओं ने अपने विचार रखें. 

ये भी पढ़ें: UP News: अब मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग, सपा कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget