एक्सप्लोरर

Saharanpur News: सहारनपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल फर्जी निकला, जांच में जुटी पुलिस

Saharanpur News: सोमवार को यूपी के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब इस रेलवे स्टेशन को उड़ाने का धमकी भरा मेल मिला. इसके बाद पुलिस ने यहां सघन तलाशी अभियान भी चलाया.

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे की इंटेलिजेंस को एक धमकीभरा मेल मिला, जिसमे सहारनपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस मेल की खबर मिलते ही एसएसपी आकाश तोमर ने तत्काल स्टेशन पर सुरक्षा बलों की फोर्स भेजकर सघन तलाशी अभियान चलाया. हालांकि बाद में ये धमकी झूठी पाई गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान

दरअसल, सोमवार को रेलवे की इंटेलिजेंस को मेल मिली कि सहारनपुर आने वाली ट्रेन में बम रखा है. इस मेल में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की बात कही गई. जिसके बाद रेलवे विभाग ने सहारनपुर जीआरपी के साथ-साथ रेलवे पुलिस फोर्स और स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट कर दिया. सहारनपुर के एसपी सिटी राजेश कुमार और जीआरपी के CO ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान शुरू किया जो इनपुट मिला था उसमें यही कहा गया था कि दिल्ली से आने वाली और दिल्ली की तरफ जाने वाली किसी भी ट्रेन में विस्फोट हो सकता है. जिसके बाद सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सतकर्ता बढ़ाई गई और तमाम आला अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंच गए. दिल्ली से आने वाली और दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों को बारीकी से चेक किया गया चेकिंग के दौरान डॉग स्क्वायड के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता भी साथ था.

मेल में दी धमकी झूठी पाई गई

प्रशासन की तरफ से इस चैकिंग अभियान को काफी सावधानी पूर्वक चलाया गया था. रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की अफरा-तफरी न मचे इसका भी काफी ध्यान रखा गया. रेलवे स्टेशन के हर एंट्री प्वाइंट पर यात्रियों की चेकिंग की गई. हालांकि बाद में ये धमकी झूठी साबित हुई. 

ये भी पढ़ें

Muzaffarnagar News: विपिन हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा बहन को परेशान करने पर की थी हत्या

UP Electricity Supply: यूपी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से CM योगी नाराज, बोले- निर्धारित रोस्टर के हिसाब सभी इलाकों में दें बिजली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget