एक्सप्लोरर

Saharanpur News: युवक को दूसरी शादी करना पड़ा भारी, पहली पत्नी ने शादी में पहुंचकर जमकर किया हंगामा, जानें- पूरा मामला

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र की राधा विहार में बारात लेकर पहुंचे एक व्यक्ति की पहली पत्नी ने बारात में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया. युवती अपने परिजनों के साथ शादी रोकने पहुंची.

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र की राधा विहार में बारात लेकर पहुंचे एक व्यक्ति की पहली पत्नी ने बारात में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया. युवती अपने परिजनों के साथ शादी को रोकने पहुंची. युवती ने थाने में पहुंचकर अपने पति के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस युवती के साथ शादी में पहुंची और दूल्हे को अपने साथ थाने लेकर आ गई. पहली और दूसरी पत्नी के परिजन व दूल्हा पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए. घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

थाना जनकपुरी क्षेत्र की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अफेयर गांव डंडोली खेड़ा के निशांत कांबोज के साथ 10 सालों से चल रहा था. दो साल पहले उसने कोर्ट मैरिज की. उसके बाद युवती के परिजनों ने विधि विधान से शादी की थी. लेकिन लड़के पक्ष को इसकी जानकारी नहीं थी. आरोप है कि निशांत कांबोज अपने परिजनों को शादी के बारे में बताने की बात करता रहता था. लेकिन उसने कभी युवती से अपने परिजनों को मिलवाया नही था.

पहली पत्नी ने लगाया ये आरोप 

रविवार को जब डंडोली खेड़ा का निशांत कांबोज बारात लेकर राधा विहार में पहुंचा तो लड़की पक्ष को पहली पत्नी के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी. सब कुछ सामान्य चल रहा था. लड़की के परिजन शादी को लेकर उत्साहित थे. लेकिन करीब फेरो से पहली पत्नी अपने परिजनों को लेकर शादी के पंडाल में पहुंच गई. जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया. मौके पर पुलिस भी पहुंची और दूल्हे निशांत को थाने लाकर हवालात में बैठा दिया. पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले पति निशांत ने दवाई देकर चार माह के बच्चे का गर्भपात कराया था. महिला ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

एसपी सिटी राजेश कुमार ने दी ये जानकारी 

सहारनपुर के एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि महिला का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है. अभी फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही है. समझौता यदि नहीं होता तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: जानिए- CM योगी आदित्‍यनाथ ने किसे बताया भस्‍मासुर? लोगों से की सतर्क रहने की अपील

kolaghat Bridge Collapse: देखते ही देखते धराशाई हो गया शाहंजहांपुर का कोलाघाट पुल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget