एक्सप्लोरर

Saharanpur: मोबाइल सेवा से अछूता था शाकुंभरी देवी मंदिर, संचार मंत्री ने एक महीने में लगवाया टावर

UP News: यूपी के सहारनपुर में मोबाइल सेवा से अछूते रहे शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ही महीने के अंदर बीएसएनएल टावर लगवा दिया.

Saharanpur News: देश में मोबाइल सेवा शुरू हुए लगभग 30 वर्ष होने को है लेकिन अभी तक सहारनपुर का सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी तीर्थ स्थल इस सुविधा से अछूता था. जिसके बाद एक महीने पहले 14 जुलाई को मां शाकुंभरी के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दर्शन के बाद यहां के लोगों से वायदा किया कि शीघ्र ही मां शाकुंभरी के दरबार में मोबाइल की घंटी सुनाई देगी. जिसके एक महीने बाद ही बीएसएनएल ने यहां अपना पहला टावर स्थापित कर मोबाइल सेवा शुरू कर दी.

एक महीने बाद ही बीएसएनएल ने लगाया टावर
मोबाइल सेवा प्रारंभ होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों और पुजारियों को बहुत लाभ मिला है. बाढ़ जैसी विभीषिका में जहां लोगों का आने जाने का रास्ता बंद हो जाता था, वही संचार सुविधा न होने के कारण लोग अपनी खैर खबर भी नहीं पहुंचा पाते थे. वहीं मेले में आने वाले श्रद्धालु भीड़ भाड़ में जब अपनों से बिछड़ जाते थे तो उनके पास संपर्क का कोई साधन नहीं होता था. बहुत ज्यादा आवश्यकता होने के बावजूद वन विभाग द्वारा परमिशन न दिए जाने के कारण यहां पर टावर लगाने में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी लेकिन संचार मंत्री की पहल के बाद वर्षों पुरानी मांग अब जाकर पूरी हो सकी है.

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव का किया धन्यवाद
शाकुंभरी देवी सिद्ध पीठ के विकास के लिए प्रयासरत सहजानंद महाराज ने शाकुंभरी देवी स्थल पर मोबाइल सेवा प्रारंभ होने पर संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है. साथ ही कहा कि आपदा के समय संपर्क स्थापित होने में अब दिक्कत नहीं होगी. मेले में आने वाले श्रद्धालु अपने लोगों से बिछड़ जाने पर बहुत परेशान रहते थे अब यह समस्या नहीं रहेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि योगी जी ने इस तीर्थ स्थल के विकास के लिए प्रशासन को निर्देश जारी किए हुए हैं और अब एलिवेटेड पुल का निर्माण के लिए भी आदेश जारी हो चुके हैं जिससे यहां पर बाढ़ के समय रास्ते बंद नहीं होंगे और माता के दर्शन सुलभ होंगे.

ये भी पढ़ें:-

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य तो सामने आए अखिलेश यादव, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Pilibhit News: पीलीभीत में आजादी के जश्न में मर्यादा भूले पुलिसकर्मी, जमकर किया नागिन डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget