एक्सप्लोरर

हाथरस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, कहा- डरा हुआ है पीड़िता का परिवार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में हाथरस मामले और पार्टी सांसद संजय सिंह पर हुए हमले को लेकर प्रदर्शन किया.

मेरठ, एबीपी गंगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मेरठ कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि हाथरस में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर स्याही फेंकी गई थी. संजय सिंह वहां मामले को उठाने पहुंचे थे. आज पार्टी कार्यकर्ताों ने हाथरस की पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इस दौरान आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हाथरस प्रकरण को लेकर धरने पर भी बैठ गए. उनका कहना है कि जब आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन की सुरक्षा में था. उस दौरान भी अगर उन पर स्याही फेंक दी जाती है तो ऐसे में हाथरस प्रशासन पर सवाल उठता है कि आखिरकार उनकी सुरक्षा व्यवस्था कैसी है ?. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यही वजह है कि आज पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है और उसे अपनी सुरक्षा का भय सता रहा है.

बढ़ने लगी हैं सरगर्मियां गौरतलब है कि हाथरस प्रकरण को लेकर अब धीरे-धीरे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं. यही वजह है कि चाहे समाजवादी पार्टी हो कांग्रेस हो या फिर आम आदमी पार्टी सभी अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं. फिलहाल, इस बात की होड़ लगी हुई है कि इस मुद्दे को कौन, कितनी अच्छी तरह से भुना सकता है.

ये है मामला गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस में दलित समाज की युवती के साथ गैंगरेप किया गया. रेप का आरोप गांव के ही चार उच्च जाति के लोगों पर लगा है. वहीं, गंभीर रूप से घायल पीड़िता की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई. फिलहाल, ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है.

ये भी पढ़ेंः

मेरठः होटल में लगाया जा रहा था आईपीएल पर सट्टा, पांच लोग गिरफ्तार, काफी सामान बरामद अमरोहाः बिजली कर्मचारियों के समर्थन में आए किसान, सरकार को दी ये चेतावनी
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
Embed widget