एक्सप्लोरर

'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये लोग देश के लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन भारत बांग्लादेश कभी नहीं बनेगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के ख़िलाफ इंडिया गठबंधन के दलों द्वारा किए जा रहे हैं विरोध प्रदर्शनों पर यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ये सभी राजनीतिक दल इस देश संविधान और लोकतंत्र को कमज़ोर करना चाहते हैं. लेकिन, भारत में कभी बांग्लादेश जैसी राजनीतिक अस्थिरता नहीं आएगी. इन्हें जनता पहले ही बंगाल की खाड़ी में धकेल चुकी है. 

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "अगला लोकसभा चुनाव 2029 अभी दूर है, लेकिन 2014, 2019 और 2024 के जनादेश को देखते हुए इंडी गठबंधन की हालत अभी से पतली नज़र आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति जनता का विश्वास आज हमारी सबसे बड़ी ताक़त बन चुका है."

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

डिप्टी सीएम ने लिखा-"भविष्य का जनादेश भी जनता के आशीर्वाद से भाजपा के पक्ष में होगा, यह हमारा दृढ़ विश्वास है. देश और प्रदेशों में भाजपा ही वर्तमान और भाजपा ही भविष्य है, कांग्रेस के सदाबहार अपरिपक्व व अनुभव से शून्य  राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना और अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं के फिर से मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी शून्य है." 

उन्होंने लिखा-"राष्ट्रहित के विरुद्ध संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का दुस्साहस करना ही जिनका एकमात्र मक़सद है, ऐसे साजिशकर्ताओं को यह समझ लेना चाहिए कि भारत कभी भी बांग्लादेश जैसी ‘राजनीतिक अस्थिरता’ का शिकार नहीं होगा. ऐसे सपने देखने वाले वामपंथियों को जनता पहले ही ‘बंगाल की खाड़ी’ और ‘अरब सागर’ में फेंक चुकी है. बचे-खुचे पहले अपना अस्तित्व बचाएं, फिर सपना देखने की गुस्ताखी करें."

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा- "भारत की निरंतर चतुर्दिक प्रगति से स्पष्ट है कि भारत विकास में कई देशों से आगे निकलेगा. विश्व बंधुत्व की भावना से संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा. मुगल और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करने वाले हमारे वीर पूर्वजों के स्वतंत्र, स्वाभिमानी और समृद्ध भारत के सपने को साकार करना वर्तमान भारत का लक्ष्य है. आदरणीय प्रधानमंत्री जी और भाजपा के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनेगा, सबका यह संकल्प अटूट है."

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget