एक्सप्लोरर

'संभल में माहौल खराब करने की हुई कोशिश', साध्वी ऋतंभरा ने इस मुद्दे पर की PM मोदी की तारीफ

Sadhvi Rithambara Katha: प्रख्यात कथावाचक साध्वी ऋतंभरा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महोबा पहुंचीं. यहां पहुंचने पर साध्वी ऋतंभरा का श्रद्धालुओं और भक्तों ने भव्य स्वागत किया.

Mahoba News: प्रख्यात कथावाचक साध्वी ऋतंभरा भागवत कथा में शिरकत करने के लिए महोबा पहुंचीं. इस दौरान साध्वी ऋतंभरा संभल में मिले हरिहर मंदिर और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने देश की सियासत पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की.

महोबा में प्रख्यात कथावाचक साध्वी ऋतंभरा ने संभल मामले में दावा किया कि हरिहर मंदिर को छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन सत्य सूर्य के समान होता है. जिसे कभी छिपाया नहीं जा सकता है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर साध्वी ऋतंभरा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

'बांग्लादेश अपनी औकात में रहे'
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि बांग्लादेश का अस्तित्व भारत से है, इसलिए बांग्लादेश अपनी औकात में रहे. उन्होंने राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले खुद पार्लियामेंट में संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को ही सर्वोपरि ग्रन्थ माना. इसलिए उन्होंने संसद की दहलीज पर शीश रखकर प्रणाम किया है.

बता दें, महोबा के कबरई कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है. इसमें शामिल होने के लिए प्रख्यात कथावाचक साध्वी ऋतंभरा महोबा पहुंची हैं. यहां आरएसएस कार्यकर्ता अजय प्रताप सिंह के आवास पर श्रद्धालुओं और भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

संभल को लेकर किया ये दावा
कबरई पहुंचने पर साध्वी ऋतंभरा ने कथा और कलश यात्रा को लेकर आयोजक मंडल से जानकारी हासिल की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. साध्वी ऋतंभरा ने दावा किया कि संभल में माहौल खराब करने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि जानबूझकर ऐसा व्यवहार सत्य को छिपाने के लिए किया गया.

संभल जामा मस्जिद विवाद को लेकर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि सर्वे से किसी को क्या तकलीफ होने वाली थी. सर्वे तो हर बार होने चाहिए. मगर सच छिपाने के लिए माहौल को बिगाड़ा गया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सूरज को नहीं छिपाया नहीं जा सकता है, उसी तरह से हरिहर मंदिर के सत्य को भी छिपाया नहीं जा सकता है.

'पीएम मोदी ने की तारीफ
राहुल गांधी के जरिये कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को संविधान का रक्षक और बीजेपी- आरएसएस को मनुस्मृति का समर्थक बताने वाले बयान तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को सर्वोपरि ग्रंथ माना है और जब पहली बार पार्लियामेंट में गए तो उसकी दहलीज पर प्रणाम किया था."

साध्वी ऋतंभरा ने कहा, "संविधान की रक्षा हम ही कर रहे हैं, ऐसी दुहाई देने वाले ही पार्लियामेंट में संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं. करोड़ों रुपये संसद में खर्च होता है फिर भी पार्लियामेंट चलने नहीं दी जा रही. यही संविधान की धज्जियां उड़ाना है." उन्होंने कहा, "सत्य को छिपाने का प्रयत्न किया गया. कानून की अवहेलना करके भीड़ तंत्र ने आकर पत्थरबाजी की क्या यही संविधान की रक्षा है?"

ये भी पढ़ें: पत्नी चाहती थी पैदा हो बेटा, दूसरी बेटी पैदा होने पर छोड़ दिया पति का साथ, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget