एक्सप्लोरर

Bagpat News: मंदिर में चढ़ावे को लेकर साधु की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के जंगल में स्थित भूमिया कुटी पर एक साधु की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है.

UP News: बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के जंगल में स्थित भूमिया कुटी पर एक साधु की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वारदात कुटी पर चढ़ावे को लेकर हुई है, लेकिन पुलिस पूरी पड़ताल करने में जुट गई है.

किसानों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी 
निरपुड़ा गांव के कुछ किसान सुबह लगभग छह बजे कुटी के रास्ते होकर अपने खेत में जा रहे थे. किसानों को हर रोज की तरह साधु लालनाथ कुटी परिसर की सफाई करते हुए नहीं दिखाई दिए, जिसके बाद शक होने पर किसानों ने कुटी में बने मकान की पहली मंजिल पर जाकर देखा तो एक कमरे में साधु का शव पड़ा हुआ था. साधु की गला घोंटकर हत्या की गई थी. यह देख किसान दबे पांव कमरे से नीचे उतरे और गांव में फोन करके घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीण कुटी की और दौड़ पड़े. काफी संख्या में श्रद्धालु भी कुटी पर पहुंचे. लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को भी दी. 

मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी
हत्या की जानकारी मिलने पर दोघट थाना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और साधु के शव को कब्जे में ले लिया. उसके बाद सीओ हरीश सिंह भदौरिया, एएसपी मनीष कुमार मिश्र और एसपी नीरज कुमार जादौन भी मौके पर पहुंचे. गांव के मंदिर में रहने वाले साधु और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया. आजमपुर मुलसम गांव के रहने वाले 40 वर्षीय साधु लालूनाथ पहले रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव के मंदिर में रहते थे, लेकिन सात-आठ महीने से वह निरपुड़ा गांव के जंगल में भूमिया कुटी में अकेले ही रहते थे.

मंदिर में चढ़ावे को लेकर विवाद था
एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे दोघट पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि निरपुड़ा के जंगल में बाबा की डेड बॉडी एक कमरे में मिली है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साधु के घरवालों को सूचना दे दी गई है. घटना का निरीक्षण स्वयं मेरे द्वारा और पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है. शुरुआती पूछताछ में ग्रामीणों ने यह बताया है कि मंदिर में चढ़ावे को लेकर विवाद चल रहा था और संभवत इसी कारण साधु की हत्या की गई है. तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा और शीघ्र ही घटना का खुलासा करेंगे.

ये भी पढ़ें-

UP MLC Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी कि 30 उम्मीदवारों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget