एक्सप्लोरर

UP News: संभल में बकरीद पर सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी दे सकते हैं या नहीं? DM ने बताया

UP News: संभल के डीएम ने कहा है कि बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी देने की अनुमति नहीं दी जाएगी. लोक व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Eid-ul-azha 2025: उत्तर प्रदेश के संभल के जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार (3 जून) को कहा कि बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी देने की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोक व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पेंसिया ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि त्योहार से पहले शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें उन क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए जहां ईद की नमाज होगी. देश में ईद-उल-अज़हा या बकरीद का त्योहार शनिवार (सात जून) को मनाया जाएगा. उन्होंने कहा, "सभी हितधारकों से परामर्श किया गया. कुर्बानी केवल 19 पूर्व-चिह्नित स्थलों पर ही दी जाएगी. जानवरों की कुर्बानी के लिए किसी भी सार्वजनिक या खुले स्थान का उपयोग नहीं किया जाएगा."

ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से होने की उम्मीद

डीएम ने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों के वध पर साल से प्रतिबंध है और पिछले पांच साल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. पेंसिया ने कहा, "ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से होने की उम्मीद है. प्रशासन पानी, बिजली और सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगा." उन्होंने कहा कि धार्मिक नेताओं को सात जून से नौ जून के बीच दोपहर तीन बजे तक कुर्बानी की रस्में पूरी करने की सलाह दी गई है.

शांति भंग करने पर होगी सख्त कार्रवाई- डीएम

मीडिया ने पूछा कि क्या कुछ लोगों के खिलाफ निवारक उपाय किए गए हैं, तो पेंसिया ने कहा, 'लगभग 900 से 950 लोगों के खिलाफ निवारक प्रतिबंध पहले से ही लागू हैं. शांति भंग करने के किसी भी प्रयास पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.' डीएम ने कहा, "हमने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि कुर्बानी के किसी भी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया जाना चाहिए."

यह भी पढ़ें -

पाकिस्तान से कैदी भी नहीं संभल रहे, पुलिस के सामने ही 200 से ज्यादा फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget