एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से कैदी भी नहीं संभल रहे, पुलिस के सामने ही 200 से ज्यादा फरार

सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने इसे हाल के वर्षों में जेल तोड़कर कैदियों के भागने की सबसे गंभीर घटना करार दिया है.

पाकिस्तान की एक जेल से 200 से भी ज्यादा कैदी भाग गए. भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर वहां की एक जेल से कैदियों को निकाले जाने के दौरान अफरा-तफरी मच गई और तभी  कम से कम 216 कैदी जेल से भाग गए. मंगलवार (3 जून, 2025) को मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली.

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, कराची की मलीर जेल में सोमवार रात हुई घटना में एक कैदी की मौत हो गई और अर्द्धसैनिक फ्रंटियर कोर के तीन जवान और एक जेल कर्मचारी घायल हो गया. जेल अधिकारियों के अनुसार, 80 से अधिक कैदियों को फिर से पकड़ लिया गया.

कराची में पिछले 24 घंटे में कई बार भूकंप के झटके आए. जेल अधीक्षक अरशद शाह ने कहा कि भूकंप के दौरान 600 से अधिक कैदियों को उनके बैरक से बाहर निकाला गया था.

अरशद शाह के हवाले से खबर में कहा गया है, 'अफरा-तफरी के बीच 216 कैदी भाग निकले.' उन्होंने कहा कि 135 से अधिक कैदी अब भी फरार हैं और तलाश अभियान जारी है.

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने फरार कैदियों का पता लगाने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया है. खबर में कहा गया है कि सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने इसे हाल के वर्षों में जेल तोड़कर कैदियों के भागने की सबसे गंभीर घटना करार दिया है.

मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने कहा कि सभी फरार कैदियों की पहचान कर ली गई है और उनके आवास और आस-पास के इलाकों में लक्षित छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जाएगी.

जेल अधिकारियों के हवाले से खबर में कहा गया है कि घटना के समय मलीर जेल में 6,000 से अधिक कैदी थे, जिनमें से अधिकतर नशीली दवाओं से संबंधित मामलों में शामिल थे.

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) के भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, कराची में रविवार से 16 बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget