एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: शादी के ढाई महीने बाद ही पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस के सामने खुद जाकर किया सरेंडर, जानें पूरा मामला

रुद्रपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक युवक ने ढाई महीने पहले ही निकाह किया था.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भदईपुरा में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद युवक खुद ही कोतवाली पहुंच गया और अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना पुलिस कर्मियों को दी. पहले तो पुलिसकर्मी ने युवक की बात का विश्वास नहीं किया, लेकिन जब उसके घर जाकर देखा तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई और युवक को हिरासत में ले लिया.

ढाई महीने पहले हुई थी शादी

युवक ने गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल वार्ड नंबर 13 खेड़ा निवासी फरहा खान का निकाह ढाई माह पहले भदईपुरा वार्ड नंबर 14 निवासी मशकूर अली के साथ हुआ था. फरहा खान ने मशहूर अली के साथ जिंदगी जीने के लिए कई सपने देखे और अभी फरहा खान के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि फरहा खान के पति मशकूर अली ने फरहा खान का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और कुछ देर मशकूर अली फरहा खान की लाश के पास बैठा और उसके बाद रुद्रपुर कोतवाली जा पहुंचा. बता दें कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने भी यकीन नहीं किया, लेकिन बार-बार कहने के बाद पुलिस मशकूर के कहने पर उसके घर पहुंची तो देखा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मशकूर को हिरासत में ले लिया और मृतक फराह खान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतका फरहा खान के परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उनके द्वारा अपनी पुत्री फराह खान के विवाह में घरेलू सामान के अलावा एक कार भी दी गई थी लेकिन उसके बाद भी मशकूर अली और उसका परिवार दहेज में 4 लाख रुपये की मांग करता था. मांग पूरी ना होने पर फराह खान को वह लोग परेशान किया करते थे और आज सुबह मशहूर अली ने फराह खान की हत्या कर दी. मृतका के परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. तहरीर में फरहा खान के पति मशकूर अली, उसके ससुर वाजिद खां, सास हसीन बानो और दो भाई साजिद खा, निजाम खा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

कोतवाली में खुद जाकर किया सरेंडर

उधमसिंहनगर जिले की एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि रुद्रपुर के भदईपुरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या की है और वह खुद ही कोतवाली पहुंच गया था. पूछताछ में प्रथम दृष्टया पति और पत्नी का विवाद सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक को दहेज में कार मिली थी लेकिन कुछ समय बाद कार का एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद से ही दोनों में विवाद होने लगा, इसी के चलते आज सुबह युवक ने अपनी पत्नी फराह खान की गला दबाकर हत्या कर दी और कोतवाली पुलिस में सरेंडर कर दिया है.

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Covid News: उत्तराखंड शासन की कोरोना से निपटने की तैयारी, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand: मसूरी में रेस्टोरेंट कर्मचारी ने पर्यटक को चाकू मारकर किया घायल, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget