एक्सप्लोरर

रुद्रपुर में दसवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मैदान में पड़ा मिला शव

Uttarakhand News: रुद्रपुर में दसवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, छात्र का शव सिडकुल क्षेत्र के पास एक सुनसान मैदान में पड़ा मिला है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिडकुल क्षेत्र के पास एक सुनसान मैदान में 15 वर्षीय छात्र अंकित गंगवार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अंकित गंगवार (15) पुत्र देव दत्त गंगवार निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है. 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अंकित सातवीं कक्षा का छात्र था और ट्रांजिट कैंप के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करता था. बताया गया कि मंगलवार की सुबह वह रोज की तरह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन दोपहर में उसका शव सिडकुल के पास एक सुनसान मैदान में मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, सीओ पंतनगर डीआर टम्टा, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची. घटना स्थल को सील कर लिया गया है. साथ ही आसपास के इलाके की तलाशी ली जा रही है.

बेटे को तैयार कर सुबह भेजा था स्कूल- मृतक का पिता
मृतक के पिता देव दत्त गंगवार, जो कि एक फैक्ट्री में काम करते हैं, ने बताया कि उन्होंने सुबह बेटे को तैयार कर स्कूल भेजा था और खुद भी ड्यूटी पर चले गए थे. दोपहर में एक रिश्तेदार से सूचना मिली कि अंकित का शव मैदान में पड़ा हुआ है. यह सुनते ही वे बदहवास होकर मौके पर पहुंचे. अंकित के परिवार का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनका बेटा स्कूल की बजाय सुनसान इलाके में कैसे पहुंचा. उन्होंने किसी भी दुश्मनी या विवाद से इनकार किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है. दोस्तों व स्कूल के सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है.

एसपी क्राइम नीहारिका तोमर ने इस घटना के बावत बताया कि अभी कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाज़ी होगी, लेकिन प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही दोषियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद रामजीलाल सुमन पार्टी में सोए हुए थे, पॉपुलैरिटी पाने के लिए दिया ऐसा बयान- भाजपा विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget