एक्सप्लोरर

Rudraprayag Weather: माइनस 12 डिग्री से भी नीचे पहुंचा केदारनाथ धाम का तापमान, पुनर्निर्माण कार्य पर लगा ब्रेक

Weather Update: दोपहर में धूप निकलने पर थोड़ी राहत का एहसास होता है. सामान्य से दो-चार डिग्री तापमान ऊपर चढ़ रहा है. अन्य कामों में लगे कर्मचारी 28 दिसंबर तक गौरीकुंड पहुंच जाएंगे.

Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ धाम में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम का तापमान माइनस 12 डिग्री से नीचे पहुंच गया. ऐसे मौसम में पुनर्निर्माण कार्य जारी रखना मुश्किल हो गया है. पुनर्निर्माण कार्य में लगे मजदूरों गौरीकुंड पहुंचने लगे हैं. 28 दिसंबर तक सभी मजदूर गौरीकुंड पहुंच जाएंगे. केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से पुनर्निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गया है.

केदारनाथ धाम का माइनस में पहुंचा तापमान 

ठंड का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. चारों तरफ बर्फ की सफेद चादरों ने डेरा डाल रखा है. पीने का पानी तक जम सा जा रहा है. दोपहर में धूप निकलने पर थोड़ी राहत का एहसास होता है. सामान्य से दो-चार डिग्री तापमान ऊपर चढ़ रहा है. अधिकतर समय तापमान शून्य से नीचे गिरा हुआ रिकॉर्ड किया जा रहा है. केदारनाथ धाम में काम कर रहे 70 से 80 मजदूर पीडब्ल्यूडी विभाग के हैं. ठंड की वजह से धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं.

28 दिसंबर तक गौरीकुंड पहुंच जाएंगे मजदूर

अन्य कामों में लगे कर्मचारियों और अधिकारी भी 28 दिसंबर तक गौरीकुंड पहुंच जाएंगे. ऐसे में कड़ाके की ठंड ने पुनर्निर्माण कार्यों को प्रभावित किया है. पुनर्निर्माण कार्य फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिए गए हैं. कड़ाके की ठंड ने लोगों को काम करने में मुश्किल पैदा कर दी है. सीमेंट से होने वाले काम पूरी तरह बंद हो चुके हैं. फिलहाल केदारनाथ धाम बर्फ की चादर में ढंका हुआ दिखाई दे रहा है. अधिकारियों का कहना है कि लगातार ठंड बढ़ने से निर्माण कार्य को जारी रखना जोखिम भरा है. 26 दिसंबर को सभी मजदूर वापस चले जाएंगे. कुछ मजदूर अन्य निर्माण एजेंसियों के रह जाएंगे. माना जा रहा है कि अंतिम दिसंबर तक दूसरी निर्माण एजेंसियों के मजदूर भी लौट जाएंगे. 

Pilibhit Tiger: रातभर किसान के घर पर बैठा रहा बाघ, दहशत में जगे रहे ग्रामीण, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget