एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2022: पहाड़ों पर बारिश की चेतावनी के बाद NDRF-SDRF अलर्ट, केदारनाथ यात्रा को लेकर हो सकता है ये फैसला

Rudraprayag News: एसपी ने कहा, सभी थाना और चैकियों के अलावा DDRF और SDRF के जवानों को अलर्ट किया गया है. बारिश ज्यादा होने पर Kedarnath Yatra को रोका भी जा सकता है.

Uttarakhand News: पहाड़ों में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने दो दिनों तक बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र और एक से 12 तक के विद्यालय दो दिनों तक बंद हैं. मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच भी साबित हो रही है. जनपद के अधिकांश हिस्सों सहित विश्व विख्यात केदारनाथ धाम (Kedarnath Yatra 2022) में भी बारिश हो रही है. 

यात्रियों को हो रही दिक्कत
बारिश में केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि बारिश लगातार होती रही तो सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को रोका भी जा सकता है. यात्रियों की सुरक्षा के लिये धाम सहित पैदल मार्ग पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं.

बारिश का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पहाड़ों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. दो दिनों से रुद्रप्रयाग जनपद में रूक-रूक कर बारिश हो रही है. बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन ने आज और कल के लिये सभी आंगनबाड़ी केन्द्र और कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों को बंद करने के आदेश जारी किये हैं. इस समय विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा भी गतिमान है. प्रत्येक दिन दस हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं. 

Lakhimpur Khiri Case: पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख की मदद का एलान, CM योगी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दिए निर्देश

छाया है घना कोहरा 
बारिश होने के बाद केदारनाथ धाम में घना कोहरा है जिसकी वजह से हेली सेवाओं का संचालन भी प्रभावित हो रहा है. प्रशासन भी यात्रा पर नजर बनाये हुये है. सुरक्षा के लिहाज से केदारनाथ पैदल मार्ग और धाम में पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान तैनात किये गये हैं. अभी तक 11 लाख 70 हजार से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो कि रिकार्ड संख्या है.

एसपी ने क्या कहा
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद सभी थाना और चैकियों के अलावा डीडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवानों को अलर्ट किया गया है. इसके अलावा बारिश अत्यधिक होने पर यात्रा को रोका भी जा सकता है.

Lakhimpur Khiri Case: लखीमपुर में रेप और हत्या का मामला, छह आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget