एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: यूक्रेन में फंसे जिले के चार छात्रों की भूख-प्यास से हालत खराब, नौकरी करने गए इस व्यक्ति का पता भी नहीं चल रहा

Rudraprayag News: जिले का एक और व्यक्ति भी यूक्रेन में फंसा हैं. उसके बारे में परिजनों को कोई भी जानकारी नहीं है. ऐसे में प्रशासन व्यक्ति की तलाश को लेकर भारत सरकार से संपर्क किये हुए है.

Rudraprayag News: यूक्रेन में फंसे रुद्रप्रयाग जिले के चार छात्रों के परिजन दिन-रात अपने बच्चों की चिंता में आंसू बहा रहे हैं और भारत सरकार से उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि बच्चों से फोन पर बातचीत होने पर उन्होंने बताया कि वे पानी के लिए भी तरस गये हैं. भूख-प्यास से हालत खराब हो गई है. उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. वहीं जिले का एक और व्यक्ति भी यूक्रेन में फंसा हैं, जो यूक्रेन (Ukraine)में कहीं काम करता है, उसके बारे में परिजनों को कोई भी जानकारी नहीं है. ऐसे में प्रशासन व्यक्ति की तलाश को लेकर भारत सरकार से संपर्क किये हुए है.

कौन कौन फंसा है
रुद्रप्रयाग जनपद के चार छात्रों के साथ एक व्यक्ति यूक्रेन में फंसा हुआ है. छात्र जहां यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं यह युवक नौकरी करने गया था और किसी होटल में वेटर का काम करता है, जिसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है. वहीं छात्रों की जानकारी प्रशासन को मिल गयी है, जबकि व्यक्ति की जानकारी पता की जा रही है. जिले के तोलियो जगोठ का अंकित चन्द्र, फलई अगस्त्यमुनि की अवंतिका, नागजगई गुप्तकाशी के उत्कर्ष शुक्ला, बंजपाणी ऊखीमठ की उपाक्षी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं. 

बरसूड़ी बच्छणस्यूं निवासी धूम सिंह वहां नौकरी कर रहा है. फंसे हुए छात्रों से तो परिजनों की बात हो रही है, लेकिन व्यक्ति के परिजनों से नहीं हो पा रही है. इस वजह से प्रशासन भी परेशान है. परिजनों से बात होने पर छात्रों ने बताया कि यहां अब पानी भी नहीं मिल रहा है, जबकि खाने को भी कुछ नहीं है. रात-दिन बम के धमाके सुनाई दे रहे हैं. चारों ओर धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है. रात के अंधेरे में भी धमाके हो रहे हैं. सभी छात्रों में दहशत बनी हुई है.

छात्र के पिता ने क्या बताया
यूक्रेन में फंसे छात्र अंकित के पिता डीएल मंगवाल ने बताया कि उनका बेटा यूक्रेन के कीव शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है. रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से काफी दिक्कतें बढ़ गयी हैं. कल से वे अपने बेटे से बात नहीं कर पाये हैं. अन्य बच्चों के परिजनों से बातचीत करने पर पता चला है कि जहां पर वे रह रहे हैं, वहां हालात काफी खराब हैं. खाने और पीने के लिए कुछ नहीं बचा है. उनके सामने कई समस्याएं खड़ी हो गयी हैं. 

वे रात-दिन बम के धमाके सुनकर थक चुके हैं और जीना काफी मुश्किल हो गया है. भूख-प्यास से हालत काफी नाजुक भी हो चुकी है. पीड़ित पिता ने कहा कि यदि ऐसा ही रहा तो एक-दो दिन में बच्चों के साथ कुछ भी हो सकता है. उन्होंने भारत सरकार से रोते हुए कहा कि जल्द से जल्द दोनों देशों से बातचीत करके बच्चों को वापस बुलाया जाय. वरना इस विपत्ति के परिणाम बेकसूर बच्चों के परिजनों को भुगतने होंगे.  

ये भी पढ़ें:

Operation Ganga: 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन से अबतक भारत लौटे 1156 यात्री, आज सुबह दिल्ली पहुंची पांचवीं फ्लाइट

UP Election 2022: यूपी में पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 53.98 फीसदी हुआ मतदान, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget