एक्सप्लोरर

Rudraprayag: पहाड़ों में भारी बर्फबारी और बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त, केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी अटका

Uttarakhand Weather: रुद्रप्रयाग के हिमालयी क्षेत्रों में कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं बारिश हो रही है. बारिश और बर्फबारी से ठंड भी बढ़ गई है जिससे आम जन जीवन पर खासा असर पड़ रहा है.

Uttarakhand Weather Update: रुद्रप्रयाग के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है. बारिश और बर्फबारी के कारण आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है. बर्फबारी अब जनपद के केदारघाटी के गांवों में भी होने लगी है. जिस कारण परेशानियां बढ़ती जा रही है. केदारनाथ, तुंगनाथ, मदमहेश्वर, पर्यटक स्थल चोपता, सारी गांव, शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण सहित अन्य क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है. वहीं केदारनाथ धाम में छह फीट तक बर्फ जम चुकी है.

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने तीन और चार फरवरी को हिमपात और बारिश होने की भविष्यवाणी की थी जो कि सच साबित हुई है. केदारनाथ, पर्यटक स्थल चोपता आदि क्षेत्रों में दो दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है. जबकि सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग जिले में बारिश हो रही है. रुद्रप्रयाग के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बर्फ गिर रही है. शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण, अंतिम गांव रांसी, सारी सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी होने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ रही हैं. चोपता-बद्रीनाथ मोटरमार्ग भी दो दिनों से बर्फबारी के कारण बंद पड़ा हुआ है.

लगातार बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड

लगातार बर्फबारी और बारिश होने से ठंड भी अत्यधिक बढ़ गई है. बर्फबारी के कारण शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण का संपर्क ब्लाॅक एवं जिला मुख्यालय से कट गया है. यहां सड़क दो दिनों से आवाजाही के लिये बंद है. जबकि बिजली और पानी की व्यवस्था भी ठप है. वहीं केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है. धाम में छह फीट से अधिक तक बर्फ जमी हुई है.

केदारनाथ में पिछले दो महीने से पुनर्निर्माण कार्य ठप

अत्यधिक बर्फबारी के कारण केदारनाथ में पिछले दो महीने से पुनर्निर्माण कार्य भी ठप है. जबकि धाम में रहने वाले सभी मजदूर, कर्मचारी और पुलिस के जवान वापस लौट आये हैं. हालांकि धाम में कुछ साधु-संत अभी भी रह रहे हैं. केदारनाथ मुख्य मंदिर के आगे स्थित नंदी की प्रतिमा भी पूरी तरह से बर्फ से ढ़क चुकी है.

ये भी पढ़ें-

Asaduddin Owaisi Attack: यूपी में काफिले पर फायरिंग के बाद संसद में बोले असदुद्दीन ओवैसी- मैं मौत से नहीं डरता, मुझे नहीं चाहिए Z सिक्योरिटी

UP Election 2022: अनुराग ठाकुर ने अलग-अलग दलों के नेताओं को दिलाई BJP की सदस्यता, सपा पर जमकर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget