एक्सप्लोरर

Rudraprayag Road Accident: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, यात्री वाहन पर गिरा बोल्डर , दो की मौत, चार घायल

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग से सात किमी दूर नरकोटा में पहाड़ी से गिरे भारी भरकम बोल्डर की चपेट में एक यात्री वाहन आ गया. दुर्घटना में दो की मौत और चार यात्री घायल हुए हैं.

Rudraprayag News: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (Rishikesh-Badrinath National Highway) पर रुद्रप्रयाग से सात किमी दूर नरकोटा में पहाड़ी से गिरे भारी भरकम बोल्डर की चपेट में एक यात्रियों से भरा वाहन आ गया. इस घटना में वाहन में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गये. चालक सहित कुल दस लोग वाहन में सवार थे. सभी यात्री अमेरिका के न्यूयार्क के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. यात्री बद्रीनाथ की यात्रा करने के बाद ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे.

बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से सात किमी दूर नरकोटा में अचानक पहाड़ी से बुधवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक भारी भरकम बोल्डर आ गया. बोल्डर यात्रियों से भरे एक टैंपों ट्रवैलर वाहन की खिड़की तोड़ते हुये अंदर जा घुसा. जिस कारण वाहन में सवार दो तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले आई. दो यात्रियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य यात्रियों का उपचार शुरू किया गया. वाहन में ड्राइवर समेत 10 लोग थे. सभी यात्री अमेरिका के न्यूयार्क के रहने वाले हैं. 

अमेरिका के रहने वाले थे मृतक 
यात्रियों की पहचान उनके चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन से की गई है. यात्री 22 मई को दिल्ली पहुंचे थे और 24 मई को चारधाम यात्रा पर निकले थे. गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन के बाद बद्री-केदार की यात्रा से लौटते समय रुद्रप्रयाग के निकट ये हादसा हो गया. मरने वाले यात्री का नाम अमित सिकदर उम्र 62 और बुधदेव मजूमदार उम्र 74 साल है. मूल रूप से सभी यात्री भारतीय हैं और ये पिछले कई वर्षों से अमेरिका के न्यूयार्क में रह रहे हैं. ये सभी यात्री अलग-अलग परिवार से हैं.पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के निकट ये हादसा हुआ है. इसमें दो यात्रियों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: INDIA सरकार बनाने की कोशिशें तेज, अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे टीएमसी के बड़े नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget