एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा, DM के पास की शिकायत

रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत सदस्यों ने बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन सदस्यों ने जिला अध्यक्ष की शिकायत डीएम से की है.

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में पंचायत सदस्यों ने (Panchayat Members) बीजेपी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष (District Panchayat) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन सदस्यों के साथ अन्य 10 और सदस्यों ने डीएम से मुलाकात की और जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पत्र सौंपकर मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग की.

14 असंतुष्ट सदस्यों ने डीएम मयूर दीक्षित से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा. इन सदस्यों में चार बीजेपी सदस्य भी शामिल हैं. इनमें दो बीजेपी से अधिकृत किए गए थे जबकि दो जिला संगठन में महत्वपूर्ण पदों में विराजमान हैं. जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी सारी से सदस्य हैं और बीजेपी संगठन में जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं. जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट परकंडी से सदस्य हैं और महिला मोर्चा में जिला मंत्री के पद पर हैं. इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य सतेरा वार्ड से भूपेंद्र लाल व जिला पंचायत सदस्य खलियाण वार्ड से मंजू सेमवाल बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी रहीं.

इन सदस्यों ने प्रस्ताव पर किया हस्ताक्षर

वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सदस्य भीरी सुमंत तिवाड़ी, त्रियुगीनारायण से जिला पंचायत सदस्य  बबीता देवी, गुप्तकाशी से गणेश तिवारी, कालीमठ से विनोद राणा, स्यूर से रेखा देवी, खलियाण से कुसुम देवी, सुमाड़ी से ज्योति देवी, कंडारा से सुमन सिंह, सिल्ला से बागणगांव कुलदीप सिंह, खांकरा से नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने  अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है. इन्होंने डीएम को सौंपे प्रस्ताव में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी मनमानी कर रही हैं. बिना सदस्यों को विश्वास में लिए कार्य किए जा रहे हैं. बोर्ड व सदन में बताए बिना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई. अध्यक्ष की ओर से यात्रा व्यवस्था में घोड़े-खच्चरों से गद्दी के कार्य को लेकर सहमति नहीं बनाई गई. 

वहीं अभ जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि सदस्यों ने कभी इस मामले को लेकर उनसे कोई बात नहीं की और ना ही बोर्ड बैठकों में नाराजगी जाहिर की. उन्हें बिना बताए ही डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा गया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की जो भी नाराजगी होगी, वह दूर कर दी जाएगी.

Sultanpur News: मिशन 2024 के लिए सुल्तानपुर में BJP ने कसी कमर, कमजोर बूथों के लिए बनाया यह प्लान

पहले भी जताई गई है ऐसी नाराजगी

बीजेपी सरकार में यह दूसरी बार है जब जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा गया है. इससे पहले खण्डूड़ी सरकार में बीजेपी के तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चाएं गर्म थीं और 14 सदस्य अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे थे. उस समय चंडी भट्ट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सदस्यों को मनाने में सफल रहे और उनका कार्यकाल पूरे पांच साल चला.

ये भी पढ़ें -

Noida में 20 साल से चल रहा था फर्जी मार्कशीट बनाने का धंधा, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget