एक्सप्लोरर

Devasthanam Board: देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा से केदारघाटी में खुशी की लहर, बांटी गई मिठाई

देवस्थानम बोर्ड को सरकार ने भंग करने के बाद तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने रैली निकालकर धामी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए.

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बनाए गए देवस्थानम बोर्ड को सरकार ने भंग कर दिया है. जिसके बाद केदारघाटी में तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने रैली निकालकर धामी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए. इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी. वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी बोर्ड को भंग किए जाने की घोषणा पर इसे तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों के संघर्षो की जीत बताया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

बता दें कि दो साल पहले त्रिवेन्द्र सरकार में देवस्थानम् बोर्ड का गठन किया गया था, जिस पर तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों ने आपत्ति जताई थी. इसके गठन के बाद से उन्होंने चारोंधामों से लेकर जिला मुख्यालय और देहरादून तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था.प्रदर्शन को बढ़ते हुए देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ पुरोहितों से एक महीने का वक्त मांगा था. और आज सुबह से ही तीर्थ पुरोहित समाज सीएम की घोषणा का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने की घोषणा सीएम ने की, तीर्थ पुरोहितों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.


Devasthanam Board: देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा से केदारघाटी में खुशी की लहर, बांटी गई मिठाई

तीर्थ-पुरोहित ने लगाए सरकार जिंदाबाद के नारे

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे से पहले सीएम धामी के इस फैसले पर तीर्थ पुरोहितों ने खुशी जताई है. केदारघाटी के ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी में तीर्थ पुरोहित, हक-हकूकधारी, व्यापारी एवं स्थानीय जनता ने रैली निकालकर पुष्कर सिंह धामी के जिंदाबाद के नारे लगाए और प्रदेश सरकार का आभार जताया. तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी और तेजप्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि तत्कालीन त्रिवेन्द्र रावत की सरकार में देवस्थानम् बोर्ड को लागू किया गया, जिसके बाद से तीर्थ पुरोहित आंदोलन कर देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अभी धामी सरकार ने बोर्ड को भंग करने की घोषणा की है. लेकिन जब तक कैबिनेट के साथ विधानसभा में बिल लाकर देवस्थानम् बोर्ड एवं एक्ट को भंग करने को लेकर सरकार द्वारा प्रस्ताव नहीं लाया जाता, तब तक प्रदेश सरकार को इसका श्रेय नहीं दिया जायेगा.

बिना सोचे-समझे फैसला लेती है भाजपी – सूरज नेगी

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि लंबे वक्त से देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों द्वारा लगातार संघर्ष जारी था, जिस पर उत्तराखंड सरकार द्वारा तीर्थ पुरोहितों की अनदेखी की जा रही थी. अपनी मांग को मनवाने के लिए तीर्थ पुरोहितों को चारों धामों में कप कपाती ठंड के बीच भी आवाज को बुलंद करना पड़ा. जिसके चलते राज्य की भाजपा सरकार को अपने अहंकारी निर्णय को वापस लेना पड़ा और आखिर इस संघर्ष में तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूक धारियों की विजय हुई और उत्तराखंड की घमंडी भाजपा सरकार की हार हुई. इससे ये भी साबित होता है कि भाजपा सरकार कोई भी फैसला सोच-समझकर नहीं लेती. सत्ता के नशे में चूर होकर राज्य की जनता को उलझन में फंसाए रखने के लिए अनाप-शनाप निर्णय लिए जाते हैं, जिसका ताजा उदाहरण देवस्थानम बोर्ड है.

ये भी पढ़ें-

Kanpur News: कानपुर में आयुष अस्पताल का काम हुआ पूरा, जल्द होगा लोकार्पण, लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगी धान की खरीद, साढ़े 22 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget