एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगी धान की खरीद, साढ़े 22 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ में कल यानी एक दिसंबर से धान की खरीद शुरू होने जा रही है. सीएम बघेल ने बताया कि एक दिसंबर से धान खरीदी का महा त्योहार मनाया जाएगा. इस बार साढ़े 22 लाख से ज्यादा किसान पंजीकृत हुए हैं.

छत्तीसगढ़ में कल से धान की खरीद शुरू होने जा रही है. धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है. धान खरीदी शुरू होने से पहले राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने नए धान खरीदी केंद्र की संख्या बढ़ा दी है. राज्य सरकार ने 12 जिलों में 21 नए धान खरीदी केंद्र खोलने के निर्णय लिया है. इसके साथ ही धान खरीदी केंद्रों की संख्या 2,326 हो गई है. वही, सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से धान खरीदी का महा त्योहार होने जा रहा है. समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होगी.

22 लाख से ज्यादा किसान रजिस्टर्ड
सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए रिकॉर्ड तोड़ 22.66 लाख किसान पंजीकृत हुए हैं. उन्होंने बताया कि 2,399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान का ऐतिहासिक उपार्जन होगा.

105 लाख मीट्रिक टन धार खरीद का अनुमान
इसके अलावा सीएम बघेल ने पहली बार लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान जताया है. उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 88 नवीन धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं. सीएम ने ये भी बताया कि सवा पांच लाख गठान बारदाने की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से जल्द बारदाने उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया जा रहा है.

इस बार धान खरीदी में किसानों को पहले दिन से ही खुद के बोरे में धान बेचने की अनुमति होगी. सीएण ने ये भी कहा कि धान तस्करी को रोकने के लिए सीमाओं पर कड़ी चौकसी, अवैध धान परिवहन को रोकने के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: सीएम बघेल की मदद के बाद IIT बॉम्बे में पढ़ेगा ड्राइवर का बेटा, 4 लाख रुपये मंजूर

Uttarakhand: बीजेपी ने अपने 6 नेताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget