एक्सप्लोरर

प्रयागराज: RSS की बैठक में फैसला, राम मंदिर निर्माण में जन सहभागिता बढ़ाने पर होगा जोर

दूसरे दिन के दूसरे सत्र में राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के महामंत्री और वीएचपी नेता चम्पत राय भी शामिल हुए. इस दौरान बैठक में राम मंदिर को भव्य व दिव्य स्वरुप देने और जन सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा हुई.

प्रयागराज. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की दूसरे दिन की बैठक सोमवार को प्रयागराज में हुई. इस बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर अहम फैसला हुआ. दूसरे दिन के दूसरे सत्र में राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के महामंत्री और वीएचपी नेता चम्पत राय भी शामिल हुए. इस दौरान बैठक में राम मंदिर को भव्य व दिव्य स्वरुप देने और जन सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा हुई.

राम मंदिर ट्रस्ट की आपात बैठक वहीं, संघ के सुझाव पर राम मंदिर ट्रस्ट की आपात बैठक बुलाई गई है. 26 नवंबर को नई दिल्ली में ट्रस्ट की आपात बैठक होगी. बैठक में मंदिर निर्माण के लिए लोगों का सहयोग लेने की रणनीति पर चर्चा होगी. इसमें 4 लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों से संपर्क करने की रणनीति तैयार होगी.

मोहन भागवत का सुझाव संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गांवों में सभा या बैठक करने के बजाय घर-घर सीधे संपर्क किये जाने का सुझाव दिया. उन्होंने कोरोना से बचने और सीधे संपर्क के लिए सुझाव दिया. बतादें कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते से संपर्क और चंदा जुटाने का अभियान शुरू हो सकता है. वीएचपी समेत संघ के आनुसांगिक संगठनों को ये जिम्मेदारी मिलेगी. संपर्क के दौरान मंदिर निर्माण को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे. मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने अनौपचारिक तौर पर पुष्टि की है कि इसे आम जन के सपनों का मंदिर बनाने की तैयारी है.

तीन सत्रों में होने वाली बैठक में लव जिहाद, पर्यावरण संरक्षण, गोरक्षा को लेकर भी चर्चा होगी.

सत्र समापन पर भागवत का संबोधन इस सत्र के समापन पर मोहन भागवत का संबोधन भी होगा. संघ प्रमुख संगठन के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण संदेश देंगे, जिनके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आरएसएस के कुछ नेताओं के नाम भी तय किए जा रहे हैं, जिन्हें बीजेपी में भेजा जाना है. आरएसएस प्रमुख इस बैठक के बाद कुछ स्वयंसेवकों को बीजेपी में भेजने का बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

इससे पहले संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के पहले दिन शुरुआती दो सत्रों में लॉकडाउन के दौरान स्वयं सेवकों की तरफ से किए गए कार्यों की समीक्षा हुई. इस दौरान प्रांतों के पदाधिकारियों ने अपने काम गिनाए. खाना, कपड़ा, अनाज वितरण के साथ ही इलाज और वाहनों की व्यवस्था के बारे में बताया गया. बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने लोगों को सहायता करने, आत्मनिर्भर बनाने और सक्रिय होने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज में शुरू हुई RSS की अहम बैठक, पहले दिन शुरुआती दो सत्रों में स्वयं सेवकों के कार्यों की हुई समीक्षा

कांग्रेस नेता हरीश रावत का बड़ा ऐलान, कहा- 2024 में राहुल गांधी को PM बनाने के बाद छोड़ दूंगा राजनीति

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
यूपी में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, प्रियंका समेत 86 लोगों का नाम
यूपी में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, प्रियंका समेत 86 लोगों का नाम
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
CM योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा, कब्जा मुक्त कराई गोचर भूमि
CM योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा, कब्जा मुक्त कराई गोचर भूमि

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
Smart Band और Smartwatch में क्या अंतर, किसे खरीदने में फायदा?
Smart Band और Smartwatch में क्या अंतर, किसे खरीदने में फायदा?
Embed widget