एक्सप्लोरर

'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', सीएम योगी के DNA वाले बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार

UP News: पूर्व कैबिनेट मंत्री और RSSP अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश को जंगलराज की आग में झोंक दिया हैं, लेकिन बड़बोलापन नहीं जा रहा है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के DNA वाले बयान पर राष्ट्रीय शोसित समाज पार्टी (RSSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा मुखिया अखिलेश यादव के पुराने साथी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बयान दिया है. पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये सीएम योगी का बड़बोलापन है. पीएम मोदी, सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पहले DNA जांच करवानी चाहिए. जांच की जरूरत पहले योगी, मोदी और मोहन भागवत को है. ये बात बहुत आगे जाएगी, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश को जंगलराज की आग में झोंक दिया हैं, लेकिन बड़बोलापन नहीं जा रहा है. ऐसा जंगलराज जो आज यूपी में है, न कभी था और न कभी होगा. ये आजादी के बाद का सबसे बड़ा जंगलराज है. उन्होंने कहा कि, योगी सरकार केवल गाल बजाती है,  धेली भर का काम नहीं करती है. अगर इतनी ही उनकी पुलिस बहादुर है तो अभी तक शैलेंद्र मोर्य के हत्यारों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? उन हत्यारों के हौसले इतने बुलंद कि उसके छोटे भाई को जिला अस्पताल में जाकर के जान से मारने की धमकी देना, इनकी पुलिस की कलई खोल दे रही है.

सीएम योगी ने दिया यह बयान
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों अयोध्या में संभल हिंसा पर बयान देते हुए कहा था कि,  "संभल के दंगाइयों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों का डीएनए बाबर जैसा ही है. याद कीजिए बाबर के आदमियों ने 500 साल पहले अयोध्या कुंभ में क्या किया था." योगी आदित्यनाथ ने कहा, "संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी यही हो रहा है. तीनों की प्रकृति और डीएनए एक ही है. अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के लिए इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने की पूरी व्यवस्था कर ली है."

ये भी पढे़ं: RLD विधायक मिथलेश पाल की बढ़ी मुश्किलें, 5 साल पुराने केस में कोर्ट ने तय किए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget