एक्सप्लोरर

'ये वही लोग हैं जो हर जगह...', योगी आदित्यनाथ के DNA वाले बयान पर सपा नेता अबू आजमी का पलटवार

Abu Azmi On Yogi Adityanath: अबू आजमी ने कहा, 'ये वही लोग हैं जो हर जगह हिंसा कर रहे हैं. हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ रहे हैं. इनका डीएनए और बांग्लादेश का डीएनए एक जैसा हो सकता है.'

Maharashtra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डीएनए वाले बयान पर शुक्रवार (6 दिसंबर) को महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो हर जगह हिंसा कर रहे हैं. हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ रहे हैं. इनका डीएनए और बांग्लादेश का डीएनए एक जैसा हो सकता है.

महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "ऐसे बयान देने वाले लोग हिंसा करने वाले लोग हैं. ये वे ही हैं जो संभल, ज्ञानवापी और मथुरा में हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ़ रहे हैं. वे 1991 के कानून (पूजा स्थल अधिनियम) के बावजूद अन्याय कर रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि धार्मिक स्थल वैसे ही रहेंगे जैसे वे 1947 में थे. बांग्लादेश में भी ऐसा हो रहा है, उनका डीएनए और बांग्लादेश का डीएनए एक ही है."

अबू आजमी ने डॉ. बीआर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान बनाया और सभी को समानता दी. मैं उन्हें सलाम करता हूं. संविधान की वजह से ही इस देश में मुसलमानों को सम्मान मिला है. कुछ लोग इसे (संविधान) खत्म करना चाहते हैं. मैं नागरिकों और हाशिए पर पड़े लोगों से अपील करता हूं कि संविधान की रक्षा की जानी चाहिए."

सीएम योगी ने क्या कहा?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या के राम कथा पार्क में रामायण मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "संभल के दंगाइयों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों का डीएनए बाबर जैसा ही है. याद कीजिए बाबर के आदमियों ने 500 साल पहले अयोध्या कुंभ में क्या किया था."

उन्होंने कहा, "संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी यही हो रहा है. तीनों की प्रकृति और डीएनए एक ही है. अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के लिए इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने की पूरी व्यवस्था कर ली है."

देवेंद्र फडणवीस ने किया था फोन फिर भी शपथ ग्रहण में क्यों नहीं आए शरद पवार? किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget