एक्सप्लोरर

Jinnah Controversy: ओमप्रकाश राजभर की तरह आरएसएस के शेषाद्रि चारी भी कह चुके हैं-जिन्ना पीएम बनते तो नहीं होता बंटवारा

Jinnah Controversy: पाक के पहले प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना पर जैसे बयान ओमप्रकाश राजभर ने दिया है, ठीक वैसा ही बयान आरएसएस के एक पूर्व प्रचारक और पत्रिका 'ऑर्गेनाइजर' के पूर्व संपादक ने दिया था.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) के एक बयान पर बवाल मचा हुआ है. दरअसल राजभर ने कहा था कि अगर जिन्ना (Muhammad ali Jinnah) को देश का पहला प्रधानमंत्री बना दिया गया होता तो देश का बंटवारा नहीं होता. दरअसल राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के जिन्ना पर दिए बयान के समर्थन में यह बयान दिया था. अखिलेश के बयान पर बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथों लिया था. वहीं आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने राजभर के बयान पर कहा है कि जिन्हें जिन्ना प्यारे हैं, वो पाकिस्तान चले जाएं. आइए हम आपको बताते हैं कि जिन्ना पर इस तरह का बयान देने वाले राजभर ऐसे अकेले नेता नहीं हैं. दरअसल आरएसएस (RSS) के नेता और समर्थक भी इस तरह के बयान देते रहते हैं. 

आएएसएस के पूर्व प्रचारक ने भी की ओमप्रकाश राजभर जैसी बात

पूर्व पत्रकार और भारत के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने वीर सावरकर पर एक किताब लिखी है. इस किताक का विमोचन समारोह 1 नवंबर को जयपुर में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका ऑर्गनाइजर के पूर्व संपादक और आरएसएस के पूर्व प्रचारक शेषाद्रि चारी भी शामिल हुए थे. इसमें उन्होंने कहा था कि विभाजन से बचने के लिए मोहम्मद अली जिन्ना को अविभाजित भारत का पहला प्रधानमंत्री बनाया जा सकता था. उन्होंने कहा जिन्ना की मौत तय थी, क्योंकि वो टीबी से ग्रसित थे. 

Om Prakash Rajbhar on Jinnah: अखिलेश यादव के जिन्ना बयान पर मचा है बवाल, अब ओमप्रकाश राजभर ने देखिए क्या कह दिया

विमोचन समारोह में शेषाद्रि चारी ने कहा था, ''अगर 15 अगस्त, 1947 को जिन्ना को आप प्रधानमंत्री बना भी देते. तो हम भगवान से प्रार्थना करते कि वो 100 साल तक जिंदा रहें. लेकिन वो जिंदा नहीं रह सकते थे. अंग्रेज जानते थे कि जिन्ना टीबी रोगी हैं और वो एक साल भी जिंदा नहीं रहेंगे. ये अंग्रेजों को पता था.'' उन्होंने कहा था, ''लेकिन दुर्भाग्य से हमारे समय के नेताओं ने पता नहीं क्यूं इस बात पर विचार नहीं किया. अगर हमारे नेताओं ने तब इस बारे में सोचा होता और उन्हें प्रधानमंत्री पद की पेशकश की होती तो कम से कम विभाजन नहीं होता. हालांकि ये अगल मु्द्दा है कि उनके बाद प्रधानमंत्री कौन बनता, लेकिन उस समय विभाजन नहीं होता.''

कितने दिन जीते मोहम्मद अली जिन्ना?

चारी ने कहा था, ''पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के लगभग 11 महीने बाद ही जिन्ना की मौत हो गई. लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जिद के कारण जिन्ना को प्रधानमंत्री नहीं बनाया जा सका. जिन्ना को प्रधानमंत्री बनाने की सावरकर और केएम मुंशी की बात अगर महात्मा गांधी और पंडित नेहरू मान लेते तो आज पाकिस्तान और तालिबान की कोई समस्या नहीं होती और ना देश का विभाजन होता.''

अखिलेश यादव के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि जिन्ना पर अखिलेश यादव के बयान में कुछ भी गलत नहीं है. देश को आज़ादी दिलाने में जिन्ना का बड़ा योगदान था. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जिन्ना की तारीफ करते थे. उन्होंने यह भी कहा कि लालकृष्ण आडवाणी उनकी मजार पर जा चुके हैं.

दरअसल अखिलेश यादव ने हरदोई में कहा था कि सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया. अखिलेश के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सपा प्रमुख ने देश तोड़ने वाले जिन्ना से राष्ट्र को जोड़ने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना की. यह बहुत ही शर्मनाक है.

UP News: जिन्ना की वकालत करने वाले राजनेताओं को RSS नेता इंद्रेश कुमार की दो टूक- देश छोड़ चले जाएं पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget