एक्सप्लोरर

UP News: RSS के विस्तार व राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों पर होगा मंथन, लखनऊ दौरे पर पहुंचे मोहन भागवत

Mohan Bhagwat Lucknow Visit: भागवत 25 सितंबर तक लखनऊ रहेंगे. संघ प्रमुख के आने के पहले पिछले दिनों संघ के सह सर कार्यवाहक अरुण कुमार की उपस्थिति में 19 सितंबर को संघ परिवार की समन्वय बैठक हो चुकी है.

Lucknow News: संघ प्रमुख मोहन भागवत 4 दिन के दौरे पर लखनऊ आने वाले हैं. भागवत का लखनऊ दौरा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत अपने चार दिवसीय प्रवास पर आज लखनऊ आ रहे हैं. भागवत 25 सितंबर तक लखनऊ रहेंगे, जिसमें वो संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी, अवध प्रांत के सात विभागों और संघ की दृष्टि से 26 जिलों की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे. संघ की बैठक शनिवार की सुबह निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू होगी. भागवत अवध में संघ के विस्तार, राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार देने और हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन करेंगे. लोकसभा चुनाव के पहले इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. 

अवध प्रांत की बात करें तो इसमें वैसे 13 प्रशासनिक जिले हैं लेकिन संघ की दृष्टि से इसमें 26 जिले हैं और 174 खंड है, वहीं 1819 मंडल हैं. आज की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में 1765 और शहरी क्षेत्र में 442 से अधिक शाखाएं संघ संचालित करता है. शाखा के अतिरिक्त साप्ताहिक मिलन और मासिक मंडली के रूप में संघ के कार्य करीब सभी न्याय पंचायतों तक पहुंच गए हैं. चार दिन के दौरे में अवध प्रांत में संघ के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्य योजना भी तैयार की जाएगी. बताया जा रहा है कि संघ शताब्दी वर्ष के मद्देनजर हर गांव तक किसी ने किसी रूप में उपस्थिति बढ़ाने के लिए गतिविधियों को विस्तार देने पर भी बात होगी. भागवत इस बैठक में कुटुंब बोधन, पर्यावरण संरक्षण, धर्म जागरण, ग्राम विकास, सामाजिक समरसता और गौ सेवा जैसी गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे. 

पिछले दिनों हुई थी संघ की समन्वय बैठक
संघ प्रमुख के आने के पहले पिछले दिनों संघ के सह सर कार्यवाहक अरुण कुमार की उपस्थिति में 19 सितंबर को संघ परिवार की समन्वय बैठक हो चुकी है. इसमें सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से समीक्षा हुई थी. इस बैठक में संघ परिवार के विभिन्न संगठनों के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें:

Ramesh Bidhuri Remark: बीजेपी MP रमेश बिधूड़ी के दानिश अली पर अपमानजनक शब्द को लेकर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget