एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: बीजेपी MP रमेश बिधूड़ी के दानिश अली पर अपमानजनक शब्द को लेकर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Ramesh Bidhuri Objectionable Remark: लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से बीएसपी एमपी दानिश अली को कहे गए अपशब्दों का विवाद लगातार गहराता जा रहा है. अब इस पर मायावती ने प्रतिक्रिया दी है.

Mayawati Reaction On Ramesh Bidhuri Remark: लोकसभा (Lok Sabha) में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) पर बीजेपी (BJP) के एमपी रमेश बिधूड़ी की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने कहा है कि दिल्ली (Delhi) से बीजेपी सांसद की ओर से बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी को हालांकि स्पीकर ने रिकॉर्ड से हटाकर उन्हें चेतावनी भी दी है और वरिष्ठ मंत्री ने सदन में माफी मांगी, लेकिन पार्टी की तरफ से उनके खिलाफ अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं करना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है.

इस बीच रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों की ओर से उठाई गई आपत्तियों के बाद लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने विधायक को भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोबारा दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा में भाग लेते हुए दानिश अली के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. बाद में उनकी टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया.

कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

सूत्रों ने बताया कि स्पीकर ओम बिरला ने बीजेपी सांसद को चेतावनी दी है और कहा है कि अगर उन्होंने सदन में इस तरह का व्यवहार दोहराया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जानना चाहा कि क्या उन्होंने बीजेपी सांसद की ओर से अपने साथी विधायक के खिलाफ धर्म के आधार पर जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, उसे सुना है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी साधा निशाना

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमें यकीन है कि आपने यह सुना होगा और अब आप निश्चित रूप से उन्हें प्रमोट करेंगे." राज्यसभा से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ बिधूड़ी की भाषा पर आपत्ति जताई. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "बीजेपी सांसद की ओर से बसपा के साथी सांसद दानिश अली के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया. कोई शर्म नहीं बची. यह घृणित करने वाला है. क्या लोकसभा अध्यक्ष इस पर ध्यान देंगे और कार्रवाई करेंगे?"

ये भी पढ़ें- Danish Ali Profile: कौन हैं कुंवर दानिश अली? जिन्हें लोकसभा में BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहे अपशब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget