एक्सप्लोरर

कौशांबी: आरपीएफ सिपाही की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, महिला को बचा रहा था जवान

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार रात भरवारी रेलवे स्टेशन में एक महिला को बचाने के चलते आरपीएफ सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. हादसे में महिला को भी चोटें आई हैं. जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कौशांबी. यूपी के कौशांबी में भरवारी रेलवे स्टेशन में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक महिला को बचाने के चक्कर में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोटें लगी हैं. हिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. सिपाही की मौत की खबर परिजनों को हुई तो उनके परिवार में कोहराम मच गया. परिजन भी रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए.

ट्रेन की चपेट में आने हुई मौत यूपी के देवरिया जनपद के थाना खुखुनदू ग्राम परशिया मिश्र निवासी ज्ञानचंद रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) में सिपाही के पद पर कार्यरत था. इन दिनों उनकी तैनाती भरवारी आरपीएफ चौकी में थी. प्रतिदिन की तरह वह बीती रात को ड्यूटी पर था. इसी दौरान एक महिला रेलवे ट्रैक पार करने लगी. अचानक प्रयागराज की तरफ से एक ट्रेन आ गई. महिला को ट्रेन आने की जानकारी नहीं हो सकी, जिसके कारण ज्ञान चंद्र महिला को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़कर पहुंच गया.

बहादुरी की मिसाल बहादुर सिपाही ज्ञान चंद्र ने महिला को धक्का मारकर ट्रैक से बाहर कर दिया, लेकिन वह खुद को नहीं बचा सका. ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए. मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला के पैर में चोट लगी है. हादसे की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने आरपीएफ के जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. महिला निर्मला देवी मिर्जापुर जनपद की निवासी बताई जा रही है. महिला के अनुसार वह सिराथू रेलवे स्टेशन पर उतरकर कड़ा धाम शीतला माता के दर्शन के लिए जाना चाहती थी. अंधेरा होने के कारण उसे सिराथू स्टेशन आने की जानकारी नहीं हो सकी थी. इसलिए वह भरवारी में ही उतर गई थी.

इसे भी पढ़ेंः

यूपीः आजम खान को जेल पहुंचाने वाले IAS को मिला प्रमोशन, योगी सरकार ने बनाया कमिश्नर

Sasikala Quits Politics: तमिलनाडु चुनाव से पहले शशिकला ने राजनीति छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget