एक्सप्लोरर

Roorkee News: पटाखे के गोदाम में आग लगने से 4 लोगों की जलकर मौत, पीड़ित परिवार ने की मुआवजे की मांग

Roorke Fire: इस हादसे के कई घंटों बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए.

Roorkee Fire News: उत्तराखंड के रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे के गोदाम के आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में चार लोगों की आग में जलकर मौत हो गई, हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार हायर सेंटर में चल रहा है. वहीं इस हादसे के कई घंटों बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके साथ ही घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी जुटाई.

रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे का गोदाम है, जिसमें आज सोमवार (20 फरवरी) को करीब 11 बजे आग लग गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय गोदाम में कई कर्मचारी काम कर रहे थे. आग लगते ही गोदाम से पटाखों की भयंकर आवाज आने लगी और पूरा गोदाम आग के गोले में तब्दील हो गया. वहीं गोदाम से धुआं उठता देख मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने गोदाम में घुसने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई अंदर भी नहीं जा सका. इस हादसे में मौके पर ही आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में कुछ बच्चे भी बताए जा रहे हैं. 

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल और फॉरेंसिक की टीम 

वहीं इस घटना को लेकर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कहा कि गोदाम में पटाखे के साथ अन्य काम भी वहां चलते हैं, जिसमें आग लगने से 4 लोग की मौत हो गई है. घनी आबादी में यह पटाखे का गोदाम चलाया जा रहा था और बिना लाइसेंस के पटाखा गोदाम चल रहा था. इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मामले में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. इसके साथ ही एफएसएल और फॉरेंसिक की टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि आग लगने के क्या कारण रहे होंगे.

पीड़ित परिवार ने की मुआवजे की मांग

इसके साथ ही पटाखा गोदाम में हुए अग्निकांड की खबर लगते ही खानपुर से विधायक उमेश कुमार घायलों से मिलने सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे. विधायक उमेश कुमार ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की. वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों के साथ विधायक उमेश कुमार धरने पर बैठे रहे और इस दौरान पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग पर डटा रहा. वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने सिराथू की हार का जिक्र करते हुए केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज, कहा- 'स्टूल वाले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget