एक्सप्लोरर

लखनऊ में नहीं थम रही वारदातें, सराफा कारोबारी को बंधक बनाकर लाखों की लूट

प्रदेश की राजधानी में बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं. उन पर पुलिस का भय नहीं दिख रहा है. सोमवार को सराफा से हुई लूट ने लखनऊ पुलिस के दावों की एक बार फिर पोल खोल दी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्ततम इलाके आशियाना में सोमवार को एक सराफा कारोबारी की दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी व अन्य जेवरात की लूट का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.

बंधक बनाकर की लूटपाट

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशियाना के सेक्टर एच एलडीए कॉलोनी स्थित एक सराफा की दुकान से लुटेरों ने लाखों रुपये कीमत की सोना चांदी एवं अन्य जेवरात की लूट की और वे फरार हो गये. लुटेरों ने दुकानदार दीपक रस्तोगी और उनके बेटे अर्णव को असलहों के दम पर बंधक बनाकर लूटपाट की और विरोध पर दीपक पर असलहे के बट से हमला भी कर दिया.

ग्राहक बनकर दुकान में घुसे

कारोबारी दीपक रस्तोगी के हवाले से सूत्रों ने बताया कि, सोमवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे तीन लोग दुकान के बाहर पहुंचे थे. इसमें एक ने हेलमेट लगा रखी थी जबकि दो मास्क लगाए हुए थे. एक युवक दुकान में दाखिल हुआ और दो बाहर खड़े रहे. दुकान में घुसने वाले युवक ने दीपक से सोने की चेन दिखाने के लिए कहा. दीपक युवक को ग्राहक समझकर जेवर दिखाने लगे. इसी बीच बाहर खड़े दोनों युवक भी भीतर दाखिल हो गए. दोनों के हाथ में असलहे थे. बदमाशों ने दीपक को घेर लिया. दीपक के विरोध करने पर असलहे के बट से उनके सिर पर वार किया गया. इसी बीच दीपक का बेटा भी पहुंच गया और लुटेरों ने उसे भी असलहे के घेरे में ले लिया. दिनदहाड़े हुई यह घटना दुकानदार के यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर भी मौके पर पहुंच गये. पुलिस आयुक्‍त डीके ठाकुर ने एजेंसी को बताया कि 'आशियाना क्षेत्र में एक 'ज्वेलरी' की दुकान में लूट की सूचना मिली है. एक व्‍यक्ति अपने घर के एक कमरे में आभूषणों की दुकान खोल रखा है और उसने पुलिस को बताया कि सवा तीन- साढ़े तीन बजे के करीब एक लड़का पहले आया और उसके बाद दो अन्‍य लड़के आये और कट्टा (असलहा) दिखाकर आभूषण लूट लिए.' ठाकुर ने दुकानदार के हवाले से बताया कि सोना कम लेकिन चांदी की ज्यादा लूट हुई है. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. यह पूछे जाने पर लूट कितने की हुई है, पुलिस आयुक्‍त ने कहा कि अभी पूरी सूची नहीं मिली है, जल्द ही इसका आकलन कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जालौन का दौरा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का करेंगे निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget