एक्सप्लोरर

Greater Noida: हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में चार बदमाशों ने एक घर में लूटपाट की, यही नहीं, घरवालों को मारा पीटा. हालांकि, इस दौरान एक बदमाश गांव वालों के हत्थे चढ़ गया.

Greater Noida Crime News:  ग्रेटर नोएडा में रविवार देर रात एक घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने जमकर लूटपाट की. इतना ही नहीं बदमाशों ने घर के सदस्यों के साथ मारपीट भी की है. परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए, और एक बदमाश को कमरे में बंद कर लिया गया. बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को छत से नीचे फेंक दिया. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. वहीं, तीन बदमाश छत के रास्ते से फरार हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

घरवालों ने एक बदमाश के पकड़ लिया 

ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मूछिखेड़ा गांव में देर रात हथियारबंद चार बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की. घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे खटपट की आवाज सुनकर जब परिजन नीचे आए तो बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए और इकट्ठा होकर एक बदमाश को कमरे में बंद कर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश कर रही है. 

गिरफ्तार बदमाश रिश्तेदार निकला 

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि, मूछिखेड़ा गांव में लोकेश शर्मा, पत्नी और दो बेटों के साथ रविवार की रात छत पर सो रहे थे. देर रात उनके घर पर बदमाश घुस गए और लूटपाट करने लगे. बदमाश के आने की आहट मिलते ही लोकेश का बेटा संदीप शर्मा जागा, उसने अपने भाइयों पिता को भी जगा लिया. उन्होंने बताया कि बदमाश पहले घर के ग्राउंड फ्लोर पर लूटपाट कर रहे थे और बाद में फर्स्ट फ्लोर पर जाकर लूटपाट करने लगे इस दौरान घरवालों ने एक बदमाश को पकड़ कर कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके पर कमरे में बंद किए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला है कि गिरफ्तार बदमाश मूछिखेड़ा गांव में रिश्तेदार है और उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

घर वालों ने बताई पूरी वारदात की कहानी 

वहीं, पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनके घर में घुसे बदमाशों ने पहले 20000 नगद लूट कर घर से निकल गए, लेकिन इस दौरान किसी ने उनको फोन किया  कि घर में और भी सामान रखा है. इस पर बदमाश वापस आए और घर में सब को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी. घर वालों ने घर में रखी नकदी और आभूषण के बारे में बताने से इनकार किया तो बदमाशों ने लोकेश शर्मा एक बेटे को छत से नीचे फेंक दिया, उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की. जिससे वह घायल हो गई. इसके बाद बदमाश लूटपाट कर फरार हो गये, इस दौरान एक बदमाश पकड़ लिया गया. पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल होने की आशंका है, गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

यूपी: सपा-बसपा से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू बोले- खामियाजा भुगत चुके हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget