अयोध्या: रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर, एक शख्स की मौत, 10 घायल
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बीकापुर क्षेत्र में रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. हादसा एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में इलाहाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ. दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि, रोडवेज बस पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर हादसे के बाद क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि थाना बीघापुर में प्रयागराज डिपो की एक रोडवेज बस की टक्कर बुलेट मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक से हो गई. हादसे में 10 लोग घायल हुए. घायलों को अस्पताल भेजा गया जिसमें चार गंभीर रूप से घायल हैं. उन्होंने बताया कि हादसे में एक शख्स की मौत भी हुई. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें:
जालौनः शातिर महिलाओं ने सर्राफ की दुकान से उड़ाया सोना, सीसीटीवी में दर्ज हुई घटना
प्रयागराज के इस युवक के ट्वीट पर हॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया रिएक्शन, कहा-मस्त वीकेंड, पढ़िये दिलचस्प खबर
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























