एक्सप्लोरर

RO-ARO Exam: UPPSC ने कमेटी का गठन किया, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन-कौन है सदस्य

Student Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ और एआरओ 2023 प्री परीक्षा के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है. कमेटी का अध्यक्ष वरिष्ठ सदस्य कल्प राज सिंह को बनाया गया है.

RO-ARO Exam: पीसीएस (प्री) की परीक्षा एक ही दिन कराने के निर्णय उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को की. इसके बाद आयोग ने आरओ व एआरओ 2023 प्री परीक्षा को लेकर कमेटी का गठन भी कर दिया है. आयोग ने इस कमेटी का अध्यक्ष वरिष्ठ सदस्य कल्प राज सिंह को बनाया है. वहीं दूसरी ओर मांगे पूरी होने के बाद अब प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है. 

आरओ-एआरओ के लिए बनाई गई कमेटी का अध्यक्ष कल्प राज सिंह को बनाया गया है. जबकि आयोग के सदस्य प्रोफेसर डॉ राम प्यारे, रिटायर आईएएस योगेश कुमार शुक्ला और रिटायर पीसीएस प्रेम प्रकाश पाल को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. दरअसल, पहले आरओ-एआरओ की परीक्षा पहले 22 और 23 दिसंबर को तीन पालियों में होने वाली थी. 

लेकिन छात्रों के आंदोलन के बाद परीक्षा की घोषित तारीख करने का फैसला किया गया था. तब कमेटी के गठन की बात कही गई थी. अब आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कमेटी की जानकारी दी है.

आंदोलन खत्म करने का ऐलान
इस बीच पुलिस ने कहा कि छात्रों ने 11 नवंबर से चल रहा अपना आंदोलन समाप्त कर दिया. हालांकि, 10-15 लोग अब भी आयोग के सामने धरने पर बैठे हैं. पुलिस का कहना है कि ये कौन लोग हैं, इसका वह पता लगाएगी. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-सिविल लाइंस) श्यामजीत सिंह ने कहा कि छात्र नेता पंकज पांडेय ने औपचारिक तौर पर आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी है, लेकिन कुछ लोग अब भी आयोग के समक्ष बैठे हुए हैं.

यूपी उपचुनाव: 'महाराष्ट्र के चुनाव के बाद यूपी में छिन जाएगी सीएम योगी की कुर्सी', अखिलेश यादव का दावा

उन्होंने कहा कि ये कौन लोग हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. छात्र नेता पंकज कुमार पांडेय ने कहा, “सरकार ने एक मांग मान ली है और दूसरी मांग में 90 प्रतिशत हमारा काम हो चुका है. वह (शेष कार्य) समिति की रिपोर्ट आने पर होगा. रिपोर्ट आने के बाद हम उस पर विचार करेंगे. आज हमने आंदोलन समाप्त कर दिया है और धरना स्थल खाली कर दिया है.”

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget