एक्सप्लोरर

RLD का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन को तैयार

RLD in Noida: रालोद ने कहा कि, वह हमेशा किसानों के साथ खड़ी है. महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि, बीजेपी को हटाने के लिए अन्य किसी भी पार्टी से गठबंधन को तैयार है.

UP Election 2022: राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि, 31 अक्टूबर को पार्टी लखनऊ में संकल्प पत्र जारी करेगी. इस संकल्प पत्र को आम जनता से सुझाव लेकर तैयार किया गया है, और इसी संकल्प पत्र को लेकर आरएलडी जनता के बीच में जाएगी. एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान त्यागी ने कहा कि, बीजेपी के लोग हाथ में माचिस और कैरोसीन लेकर चलते है और हम पानी लेकर. 

बीजेपी को हटाने के लिए किसी से भी गठबंधन को तैयार

राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे, इसके लिए समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियों से भी गठबंधन करने को तैयार हैं. 

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि, समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर उनकी बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही दोनों पार्टियों में गठबंधन हो जाएगा. इसके अलावा और भी कई अन्य छोटे दलों से बातचीत चल रही है, ताकि एक मजबूत गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तैयार हो जिससे बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंका जा सके. 

किसान आंदोलन का समर्थन करती है RLD

आरएलडी महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि, किसान आंदोलन जायज है और आरएलडी किसान आंदोलन का समर्थन करती है, क्योंकि आरएलडी किसानों की पार्टी है और जब भी किसान मुसीबत में फंसता है तो आरएलडी किसानों के साथ खड़ी हुई नजर आती है. त्रिलोक त्यागी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि, आज प्रदेश और देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है और सरकार है कि जनता के बारे में सोच भी नहीं रही है. लखीमपुर खीरी में इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार भी इस घटना पर शोक नहीं जताया, जबकि अन्य अभिनेताओं के लिए वो ट्वीट कर अपना बात रखते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: साइकिल पर सवार हुए योगी मंत्रिमंडल से बर्खास्त हुए नेता Om Prakash Rajbhar, बोले- अबकी बार, भाजपा साफ़!

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget