एक्सप्लोरर

UP Politics: भूपेंद्र चौधरी ने RLD छोड़ने के बाद कहा- 'हमने मुस्लिमों के साथ धोखा किया'

UP News: आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी को अलविदा कह दिया. भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफा देने के बाद यह भी कहा कि बीजेपी के साथ जयंत का भविष्य उज्ज्वल नहीं है.

UP News: राष्ट्रीय लोकदल को एक और बड़ा झटका लगा है. केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के खासमखास रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है.उनका इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब जयंत को एनडीए सरकार में मंत्री बनाया गया है. भूपेंद्र चौधरी का आरएलडी छोड़कर जाना जयंत चौधरी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. कई बड़े नेताओं को आरएलडी ज्वाइन कराने में भूपेंद्र चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन अब एक झटके में जयंत का साथ छोड़ दिया. 

आरएलडी में चल रही बगावत थमती नजर नहीं आ रही है. आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे भूपेंद्र चौधरी की नाराजगी और पार्टी से बगावत करने की यूं तो कई वजह हैं लेकिन उनमें दो बाते बेहद अहम हैं. उनका कहना है कि जयंत चौधरी बड़े नेता हैं, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें मंत्रिमंडल में सिर्फ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है, जबकि जयंत को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए था. उनका मंत्रालय भी खास नहीं है. दूसरा ये कि कब एनडीए की बैठक हुई तो जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं दी गई. इसको लेकर भी वो बेहद नाराज थे.

हमने मुस्लिमों के साथ धोखा किया
आरएलडी से इस्तीफा देने वाले भूपेंद्र चौधरी का ये भी कहना है कि हमने मुस्लिमों के साथ धोखा किया है. मुस्लिमों की बदौलत ही आरएलडी में जान पड़ी थी. हमारे नौ विधायक बने और मुस्लिमों ने हमें भरपूर सपोर्ट किया, लेकिन बावजूद इसके बीजेपी से गठबंधन कर लिया गया. ये मुस्लिमों से धोखा नहीं तो क्या है. लोकसभा चुनाव में मुस्लिमों ने आरएलडी को वोट नहीं किया बल्कि आरएलडी के खिलाफ वोट किया है. ये मुस्लिमों की नाराजगी की ही वजह है कि बीजेपी आरएलडी गठबंधन होने के बावजूद मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर संजीव बालियान जैसे बड़े नेता चुनाव हार गए. 

बीजेपी के साथ उज्ज्वल नहीं है जयंत का भविष्य
भूपेंद्र चौधरी ने इस बात को भी स्पष्ट तौर पर कहा कि बीजेपी के साथ जयंत चौधरी का भविष्य उज्ज्वल नहीं हैं. बीजेपी से गठबंधन के बाद जयंत चौधरी बेहद दबाव में हैं. उनकी भाषा शैली में वो बात अब नहीं रही. गरीब और खास तौर से किसानों की आवाज अब जयंत चौधरी मजबूती से नहीं उठा पाएंगे, क्योंकि दबाव में हैं. किसान आंदोलन में जयंत के रुख ने किसानों को निराश किया. इंडिया गठबंधन में जो जयंत का सम्मान था वो एनडीए में आकर खत्म हो गया और यही बात मुझे तकलीफ दे रही थी 

भूपेंद्र चौधरी का ये भी कहना है कि बीजेपी से गठबंधन करने से आरएलडी के ज्यादातर नेता नाराज हैं, लेकिन सामने बोलने को कोई तैयार नहीं है.  ये नाराजगी लोकसभा चुनाव में देखने को मिली, दल जरूर मिले लेकिन दिल नहीं मिले. अगर ऐसा न होता तो जयंत चौधरी के कई बार मुजफ्फरनगर में रैली और कार्यक्रम करने के बावजूद संजीव बालियान चुनाव हार गए. जयंत चौधरी ने भले ही बीजेपी से गठबंधन कर लिया लेकिन चौधरी अजीत सिंह की हार को लोग भूले नहीं और हार का बदला लेकर जयंत चौधरी को संदेश दे दिया. 

अभी देखिए कई और लोग छोड़ेंगे पार्टी 
अभी कुछ दिन पहले आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे रोहित जाखड़ ने भी जयंत चौधरी का साथ छोड़कर बड़ा झटका दिया था और अब राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे भूपेंद्र चौधरी ने भी सबको चौका दिया. भूपेंद्र चौधरी ने बड़ा दावा किया है कि आरएलडी में बगावत थमेगी नहीं. अभी देखिए कई और लोग पार्टी छोड़ेंगे. कई बड़े झटके लगेंगे, क्योंकि जो बीजेपी से गठबंधन करने से नाराज हैं वो जयंत का साथ छोड़ते रहेंगे. मैंने भी बड़े दुखी मन से आरएलडी छोड़ी है, लेकिन बीजेपी जिस तरीके से जयंत चौधरी के साथ कर रही है उससे मन टूट गया. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'यूपी में विदेशी ताकतों ने चुनाव में पैसा लगाया, साजिश की, पीएम मोदी थे मुख्य टारगेट'- BJP सांसद साक्षी महाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

L Subramaniam | Revolutionising Music, Lakshminarayana Global Music Festival पर खास बातचीत
Bangladesh में चुनाव नहीं धोखा होने वाला है; ये रहा सबूत! | ABPLIVE
किसी ने आंख दिखाई...तो भेज दी ED, CBI? तेज हुई सियासी छापेमारी
ईरान में तालिबानी राज...आवाज उठाने पर फांसी की सजा!
Bollywood News: कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में लूटी लाइमलाइट, सलमान खान की एंट्री ने बनाया इवेंट ब्लॉकबस्टर (14.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
UGC NET दिसंबर की आंसर Key जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से ऐसे करें चेक  
UGC NET दिसंबर की आंसर Key जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से ऐसे करें चेक  
Video: विलायती बाबू ने पहली बार खाई जलेबी, खाकर जो कहा वो आपकी आंखें खोल देगा- वीडियो वायरल
विलायती बाबू ने पहली बार खाई जलेबी, खाकर जो कहा वो आपकी आंखें खोल देगा- वीडियो वायरल
Embed widget