एक्सप्लोरर

RLD BJP Alliance: बीजेपी-रालोद अलायंस के दावों पर जयंत चौधरी ने साध रखी है चुप्पी, पर्दे के पीछे की ये है रणनीति

जयंत चौधरी अगर एनडीए के साथ जाते हैं तो सपा व कांग्रेस को चुनावी गणित गड़बड़ाने की चिंता हो गई है. इसलिए अब वह भी जयंत को मनाने में जुट गए हैं.

UP Politics: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. हालांकि RLD अध्यक्ष जयंत सिंह ने इस पर स्थिति साफ नहीं की है. राजनीतिक जानकर बताते हैं कि RLD अपने नफा-नुकसान का आकलन करने के बाद ही तस्वीर साफ करेगा.

सीटों के बंटवारे और प्रत्याशियों के चयन पर सपा के साथ बात बिगड़ जाने के बाद RLD की एनडीए में जाने की चर्चा ने जोर पकड़ा है. इस समय पश्चिमी यूपी में जयंत की पकड़ कुछ सीटों पर ठीक-ठाक मानी जाती है. उन्होंने जाट-मुस्लिम कॉम्बिनेशन को भी अच्छे से बना रखा है, इसलिए, वे जिस भी गठबंधन में जायेंगे, उसका पड़ला भारी रहने का अनुमान है.

पश्चिमी यूपी की बागपत, कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर, नोएडा, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, पीलीभीत, बरेली, आंवला, बदांयू, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, हाथरस सीटों पर जाट वोटर हैं. इनमें अधिकतर सीटों पर जाट वोट चुनाव को प्रभावित कर सकता है.

ऐसे में जयंत अगर एनडीए के साथ जाते हैं तो सपा व कांग्रेस को चुनावी गणित गड़बड़ाने की चिंता हो गई है. इसलिए अब वह भी जयंत को मनाने में जुट गए हैं.

UP Politics: जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की खबरों के बीच RLD का बड़ा बयान, पार्टी ने लिया ये फैसला

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि RLD के मुखिया जयंत चौधरी बहुत पढ़े लिखे और सुलझे इंसान हैं. वह राजनीति को समझते हैं. मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, वे उसे कमज़ोर नहीं होने देंगे.

जाट वोटर चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं?
इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शि‍वपाल यादव ने कहा था कि मैं जयंत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं. वे धर्मनिरपेक्ष हैं. भाजपा केवल मीडिया का इस्तेमाल कर गुमराह कर रही है. वह इंडिया गठबंधन में रहकर भाजपा को हराएंगे.

वहीं सपा मुखिया के बयान के जवाब में RLD पार्टी के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें लिखा है कि हमारे किसान भोले जरूर हैं पर मूर्ख नहीं. वे बहुत समझदार हैं और सशक्त हैं. RLD के विधायक भी 11 फरवरी को अयोध्या दर्शन पर भी जा रहे हैं. यह सब एक अलग प्रकार के संकेत दे रहे हैं.

RLD के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय कहते हैं कि लोकसभा चुनाव हैं, तरह तरह की बातें होती रहती हैं. जब तक कि ठोस निर्णय न हो जाए तो कुछ बोलना ठीक नहीं.

वरिष्ठ राजनीतिक प्रसून पांडेय कहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी की राजनीति की धुरी चौधरी जयंत सिंह बन गए हैं. वो अपना नफा नुकसान देखने में जुटे हैं. सपा के साथ जाने में उनका ज्यादा फायदा नहीं है. वहीं भाजपा के साथ लड़ने पर केंद्र और राज्य दोनों जगह हिस्सेदारी का अवसर मिल सकता है. जयंत को पता है कि उन्हें राजग के साथ जाने में ज्यादा बेनिफिट है. इसीलिए उन्होंने सारे दरवाजे खुले रखे हैं. वह किसी तरह की बयानबाजी से बच रहे हैं. एनडीए के साथ बातचीत शुरू होने के बाद हर किसी की नजर उन पर ही टिकी है कि उनका अंतिम फैसला क्या होता है. क्योंकि पश्चिम की अधिकतर सीटों पर जाट वोटर चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget