एक्सप्लोरर

जब माधुरी दीक्षित के मैनेजर ने उनके लिए किया था इस बड़े प्रड्यूसर के झगड़ा

माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में दर्शकों के लिए में अपनी खास जगह बनाई थी, ये वो दौर था जब माधुरी दर वर्ग के लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस हुआ करती थीं

माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में दर्शकों के लिए में अपनी खास जगह बनाई थी, ये वो दौर था जब माधुरी दर वर्ग के लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस हुआ करती थीं। हर कोई उनके डांस और उनकी खूबसूरती का दीवाना हुआ करता था, मगर एक वक्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी के पास ज्यादा काम नहीं था, लेकिन फिल्म 'तेज़ाब' ने उनकी जिंदगी ऐसी बदली कि जिसकेो बाद उन्होंने कभी मुडकर ही नहीं देखा। अपने लंबे फिल्मी करियर में माधुरी ने इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े निर्माता-निर्देश और एक्टर के साथ काम किया, जिसका श्रेय काफी हद तक उनके मैनेजर राकेश नाथ को भी जाता है।

madhuri

राकेश नाथ जिन्हें इंडस्ट्री में लोग रिक्कू के नाम से जानते हैं, माधुरी से उनकी पहली मुलाकात साल 1984 में एक टीवी शो के सेट पर हुई थी।उस वक्त रिक्कू अनिल कपूर का काम संभालते थे।रिक्कू ने पहली बार में ही माधुरी के काम से इंप्रेस हो गए। फिर क्या था माधुरी की पहली फिल्म ‘अबोध’ रिलीज हुई , जिसके कुछ समय बाद रिक्कू, माधुरी दीक्षित के मैनेजर बन उनका काम देखने लगे थे। हालांकि माधुरी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन फिर भी उन्होंने 5 और फिल्में साइन कर ली थीं जिनमें वो सपोर्टिंग रोल्स अदा करने वाली थीं। रिक्कू अनिल कपूर और माधुरी दोनों का काम देखने लगे, वो माधुरी को काम दिलाने के लिए एक प्रोड्यूसर से दूसरे प्रोड्यूसर के पास लगातार जाते रहते थे, जिसकी बदौलत उस समय के मशहूर डायरेक्टर टी.रामा राव ने अपनी अगली फिल्म ‘खतरों के खिलाड़ी’ में माधुरी को साइन कर लिया था, इस फिल्म में माधुरी, धर्मेंद्र, चंकी पांडे, नीलम और संजय दत्त जैसे कलाकारों के साथ काम करने जा रही थीं। जब फिल्म बनी तो इसके पोस्टर्स पर माधुरी का नाम सबसे आखिर में लिखा गया। ये बात रिक्कू को हजम नहीं हुई और डायेक्टर इस बारे में बात की, जिसपर टी. रामा राव ने बताया कि उन्होंने ऐसा किया क्योंकि फिल्म के सभी कलाकारों में से सबसे माधुरी सबसे जूनियर हैं, लेकिन रिक्कू उनकी बात से सहमत नहीं थे, उन्होंने कहा कि माधुरी नीलम से सीनियर हैं तो डायेक्टर ने भी कह दिया कि ये बात साबित करके दिखाओ।

madhuri

फिर क्या था रिक्कू भी अपनी बात पर अड़े रहे और नीलम की पहली फिल्म ‘जवानी’ के डायरेक्टर रमेश बहल के पास जा पहुंचे और उन्होंने उनसे नीलम की पहली फिल्म की रिलीज डेट पेपर पर लिखवा ली। इसके बाद वो माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म 'अबोध' जिसे राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था उनके पास पहुंचे और उस फिल्म की रिलीज डेट भी लिखवा ली। दोनों फिल्में साल 1984 में ही रिलीज़ हुई थीं, मगर माधुरी की फिल्म सिनेमाघरों में पहले लगी थी। नीलम और माधुरी दोनों की फिल्मों की रिलीज डेट उन्होंने टी. रामा राव को बताई तो वो भी मान गए और फिल्म के पोस्टर पर माधुरी का नाम पहले लिखवाया दिया।

madhuri

वहीं जब माधुरी की पहली फिल्म की रिलीज डेट पता करने के लिए राजश्री के ऑफिस गए थे तो वहां उनकी फिल्ममेकर एन. चंद्रा से हुई और बातों बातों में उन्होंने बताया कि वो अपनी अगली फिल्म के लिए हीरोइन तलाश रहे हैं जिसमें अनिल कपूर को हीरो लिया गया है, उस फिल्म का नाम था 'तेज़ाब'। एन. चंद्रा की ये बात सुनकर रिक्कू ने माधुरी की तस्वीरें उनके सामाने रख दी। एन. चंद्रा को भी माधुरी की तस्वीरें अच्छी लगी लेकिन फिर भी वो उनका काम देखना चाहते थे तो रिक्कू ने तुरंत माधुरी की पहली फिल्म के कुछ सीन उन्हें दिखा दिए। माधुरी का काम देखते ही उन्हें ‘तेज़ाब’ के लिए साइन कर लिया। जिसके बाद माधुरी की जिंदगी कैसे बदली ये हर कोई जानता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget