एक्सप्लोरर

UP News: राइफल शूटिंग में चार गोल्ड जीतने वाली जागृति सिंह ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

UP News: राइफल शूटिंग में चार गोल्ड जीतने वाली जागृति ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है. जागृति को ओपन एयर गन की जरूरत है. 

Rifle Shooting Winner Jagriti Singh: राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली जागृति सिंह (Jagriti Singh) का जोरदार स्वागत किया गया. कौशांबी (Kaushambi) की रहने वाली जागृति ने तीन साल पहले हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. मेडल जीतकर वापस आने पर सिराथू में जागृति सिंह का भव्य स्वागत किया गया. जागृति सिंह राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. सीएम योगी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं. 

जागृति को अब ओपन एयर गन की जरूरत है, लेकिन इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण वो इसे खरीदने में सक्षम नहीं हैं. ओपन एयर गन की कीमत करीब चार लाख रुपये है. ऐसे में पैसों के अभाव में प्रतिभा दम तोड़ रही है. जागृति और उसके परिजनों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद विनोद सोनकर, स्थानीय विधायक शीतला प्रसाद पटेल से मिलकर ओपन एयर गन खरीदने में मदद की गुहार लगाई है, लेकिन उसे अभी तक निराशा के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा. ऐसे में अब नेशनल खेलने की जागृति की उम्मीदें टूटने लगी है.

चार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं जागृति
सिराथू तहसील के धुमाई गांव की जागृति सिंह मौर्या ने रायफल शूटिंग में चार गोल्ड मेडल जीते हैं. इसकी शुरुआत उसने वर्ष 2016 में गोरखपुर से की थी. जागृति ने राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में वर्ष 2017, 2018 और वर्ष 2019 में भी गोल्ड मेडल जीते. साल 2019 में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर सिराथू में जागृति सिंह का भव्य स्वागत किया गया था.

जागृति सिंह धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा रह चुकी हैं. कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकिंकर त्रिपाठी ने जागृति की राइफल शूटिंग में काफी मदद की थी. जागृति मुख्यमंत्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं. इसके बावजूद अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए उसे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:

Heavy Rain in UP: नोएडा-गाजियाबाद में कई जगहों पर जलजमाव, पूर्वी यूपी में बाढ़ से परेशान लोग

Chandauli: कबाड़ की दुकान में मिले सरकारी स्कूल की किताबों के बंडल, जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget