एक्सप्लोरर

Lucknow: रिक्शे वाले को बीमार विदेशी महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, अब हवालात में कटेगी रात

UP News: पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है. घटना की सूचना मिलने पर हजरतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने विदेशी महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि महिला से बदतमीजी करने के दौरान रिक्शा चालक नशे में धुत था. नशे की हालत में आरोपी ने बीमार विदेशी महिला से छेड़छाड़ की थी. जानकारी के अनुसार विदेशी महिला लखनऊ के लालबाग निषाद हॉस्पिटल के पास रहती है. रिक्शा चालक पर आरोप है कि उसने महिला को नशीला पदार्थ खिलाया है. घटना के समय महिला और रिक्शा चालक चिड़ियाघर गेट नम्बर 2 के पास मौजूद था. जब आस-पास के लोगों ने रिक्शा चालक को महिला के साथ बदतमीजी करते देखा तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने चिड़ियाघर गेट नम्बर 2 के पास बने पिंक बूथ पर विदेशी महिला और आरोपी रिक्शा चालक को पुलिस के हवाले किया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है. घटना की सूचना मिलने पर हजरतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विदेशी महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है. ये घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

दो दिन पहले खून में लथपथ मिली थी महिला हवलदार

इससे पहले अयोध्या में सावन मेले की सुरक्षा में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी खून से लथपथ अवस्था में मनकापुर से चलकर अयोध्या पहुंची पैसेंजर ट्रेन की खाली बोगी में बेहोशी की हालत में मिली थी. बताया जा रहा है कि ये ट्रेन रात करीब 3:40 बजे पहुंची. सूचना मिलने जीआरपी अयोध्या ने महिला आरक्षी को श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया था. महिला हवलदार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जहां से उसे आगे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया. जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें:

UP News: 'लोकसभा चुनाव में जीत पांडवों की ही होगी', स्वामी रामभद्राचार्य ने कौरवों से की I.N.D.I.A की तुलना

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget