एक्सप्लोरर

UP News: 'लोकसभा चुनाव में जीत पांडवों की ही होगी', स्वामी रामभद्राचार्य ने कौरवों से की I.N.D.I.A की तुलना

Prayagraj News: स्वामी रामभद्राचार्य ने इसरो के वैज्ञानिकों को आदित्य एल1 प्रक्षेपित करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-3 की तरह यह भी सफलतापूर्वक काम करेगा.

Swami Rambhadracharya on I.N.D.I.A: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने पीएम मोदी और लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है. स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि 2024 में एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में अच्छे ही आएंगे. इस दौरान स्वामी रामभद्राचार्य ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की तुलना कौरवों से की. स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में पांडवों और कौरवों के बीच लड़ाई होगी और एक बार फिर से जीत पांडवों की ही होगी.

वहीं अयोध्या के बाद ज्ञानवापी और मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि दोनों ही मामलों में हिंदुओं की ही विजय होगी. अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सबूत और तथ्य पेश करने वाले रामभद्राचार्य ने कहा कि अगर सरकार और कोर्ट उन्हें बुलाएगी तो निश्चित तौर पर भी वहां पर जाएंगे. हिंदुओं की ओर से पक्ष रखेंगे और तथ्य भी पेश करेंगे. इस दौरान स्वामी रामभद्राचार्य ने इसरो के वैज्ञानिकों को आदित्य एल 1 प्रक्षेपित करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-3 की तरह यह भी सफलतापूर्वक काम करेगा.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा था ब्राह्मणवाद पर निशाना

बता दें कि इसके पहले रामभद्राचार्य को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि ब्राह्मणवाद की जड़ें काफी गहरी हैं और ब्राह्मण धर्म को ही हिंदू धर्म बताया जा रहा है. मौर्य ने दावा किया था कि हिंदू धर्म दरअसल, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है. हिंदू अगर एक धर्म होता तो वहां दलितों और पिछड़ों का भी सम्मान होता. सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है. हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है.

ये भी पढ़ें:

Kannauj News: अब दुनियाभर में फैलेगी कमल की परफ्यूम की खुशबू, कन्नौज में वैज्ञानिकों ने तैयार किया इत्र

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget